फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   har har mahadev app will blocks porn sites and play bhajan

कंप्यूटर में होगा ‘हर हर महादेव’ एप्लीकेशन तो ऑनलाइन पोर्न देखने पर बजेगा भजन

Fri, 17 Nov 2017 04:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 17 Nov 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
har har mahadev app will blocks porn sites and play bhajan
- फोटो : getty

विज्ञापन
चोरी-चुपके कंप्यूटर पर पोर्न वीडियो या आपत्तिजनक क्लिप देखने पर रोक लगाना अब आसान होगा। कंप्यूटर या लैपटॉप पर किसी भी पोर्न वेबसाइट या किसी तरह की हिंसक गतिविधि से परिचित कराने वाली साइट ब्लॉक करने वाला एप्लीकेशन तैयार कर लिया गया है।

इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद अश्लीलता परोसने वाली साइटें नहीं खोली जा सकेंगी। खास बात यह है कि अगर इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद किसी हिंदू परिवार का सदस्य पोर्न साइट खोलने की कोशिश करेगा तो ‘रामधुन’ या ‘हर-हर महादेव’ के स्वर गूंजेंगे और मुसलमान परिवार का कोई सदस्य ऐसा करता है तो ‘अल्लाह-ओ-अकबर’ सुनाई देने लगेगा।
विज्ञापन


इसे कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। इस ऐप को बनाने में करीब छह माह का समय लगा। यह  3800 साइट्स को ब्लॉक कर सकता है। इसे बनाने बनाने वाली टीम ऐप को लगातार अपडेट करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्न वेबसाइट ब्लॉक करने वाले इस एप्लीकेशन को गूगल पर ‘हर हर महादेव’ के नाम से पंजीकृत कराया गया है।

यह एप्लीकेशन ऐसे करेगा काम

har har mahadev app will blocks porn sites and play bhajan
इस एप्लीकेशन को बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो वीएन मिश्र की परिकल्पना पर बनाया है बनारस के वेब डेवलपर अंकित श्रीवास्तव ने। इस एप्लीकेशन ‘हरहर महादेव’ को कोई भी मुफ्त में डाउनलोड कर सकेगा। वेब डेवलपर अंकित के अनुसार harharmahadev.co पर जाने के बाद डाउनलोड करने के लिए लिंक मिलेगा।

यहां अपने नाम, पते के अलावा अपने धर्म के बारे में भी विवरण भरना होगा। एप्लीकेशन डाउनलोड होने के बाद नामी गिरामी पोर्न साइटें तो तत्काल ब्लॉक हो जाएंगी, लेकिन अगर कोई बच्चा, युवा या बुजुर्ग इसके बाद भी अगर कोई ऐसी आपत्तिजनक या उत्तेजक साइट खोल पा रहा हो तो उसे हिस्ट्री टैब में जाकर देखना होगा।

फिर उस वेबसाइट को एप्लीकेशन के ब्लॉक आप्शन में जाकर बंद किया जा सकेगा। इस एप्लीकेशन में हर धर्म के लिहाज से सांग ट्यून अपलोड किए गए हैं जो पोर्न साइट खोलते ही उसी धर्म के अनुसार बजने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed