Tiranga Yatra: हर घर तिरंगा के तहत काशी में बांटे जाएंगे 4.75 लाख तिरंगे, निकाली जाएंगी मनमोहक झाकियां
Varanasi News: वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से शुरू होकर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकार स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी झांकियां और प्रस्तुतियां देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर में तिरंगे वितरित किए जाएंगे। कुल 4 लाख 75 हजार तिरंगे वितरित कर घर-घर फहराए जाने की योजना है। 13 अगस्त को जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से शुरू होकर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तक निकाली जाएगी।
सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि एनआरएलएम की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं 2 लाख 25 हजार और डूडा से जुडीं महिलाएं करीब 2 लाख 50 हजार तिरंगे तैयार कर रही हैं। तिरंगा यात्रा में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकार स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी झांकियां और प्रस्तुतियां देंगे।
इसे भी पढ़ें; वाराणसी में बुलडोजर एक्शन: पुलिस लाइन से कचहरी के बीच कई निर्माण ध्वस्त, भारी संख्या में पुलिस फोर्स सक्रिय
जनप्रतिनिधियों के माध्यम से होगा वितरण
सीडीओ ने बताया कि झंडों का वितरण ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का उद्देश्य है कि इस साल भी स्वतंत्रता दिवस जनभागीदारी के माध्यम से भव्य और दिव्य तरीके से मनाया जाए। उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरकारी ,अर्द्ध सरकारी और निजी कार्यालयों और भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।