{"_id":"5b227fbf4f1c1b13358b6b0d","slug":"happiness-turn-into-sadness-when-minor-girl-fall-down-in-burning-oil","type":"story","status":"publish","title_hn":" मातम में बदली शादी की खुशियां, खौलते तेल की कढ़ाई में गिरने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली शादी की खुशियां, खौलते तेल की कढ़ाई में गिरने से मासूम की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
खुशी के मौके पर उदासी छाई
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजीपुर जिले के एक गांव में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में उस समय कोहराम मच गया, जब छत से गिर कर चार वर्ष की मासूम खौलते तेल की कढ़ाई में चली गई। आनन-फानन में मासूम को निकाला गया और इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया।
यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिलदारनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गजरहीं (नवली) गांव में बुधवार की देर शाम तिलकोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। बक्सर के ओबर पोखरा गांव निवासी बाबूलाल और मनीता की पुत्री चार वर्ष की ब्यूटी नवली गांव में रामाकांत राय के घर अपने चचेरे मामा के तिलकोत्सव कार्यक्रम में आई थी।
वह छत पर खेल रही थी तभी अचानक नीचे गिर पड़ी और सीधे खौलते तेल की कढ़ाई में जा पहुंची। मासूम के कढ़ाई में गिरते ही वहां मौजूद हलवाई बोलबम ने अपने हाथों से उसे तत्काल बाहर निकाला। घटना में जहां मासूम ब्यूटी पूरी तरह से झुलस चुकी थी, वहीं बोलबम का हाथ भी काफी झुलस गया था।
विज्ञापन
तिलकोत्सव के दौरान हुए हादसे से वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने आनन-फानन दोनों को इलाज के लिए दिलदारनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्ची ब्यूटी की मौत हो गई। जबकि झुलसे बोलबम का इलाज चल रहा है।
घटना के बाद से बच्ची के परिजन सदमे में है। इस हादसे के बाद नवली-गजरहीं गांव में खुशी का माहौल गम में बदल गया। मंगल गीतों की आवाजें रुक गईं और चहुंओर सन्नाटा छा गया। तिलकोत्सव का कार्यक्रम भी कुछ देर के लिए रुक गया। पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई थी।