फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Handicapped died in road accident in varanasi

यूपी : इंसानीयत हुई तार-तार, दिव्यांग की सड़क हादसे में मौत, शव के ऊपर से गुजर गए कई वाहन

Fri, 12 Apr 2019 04:11 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 12 Apr 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
Handicapped died in road accident in varanasi
मृत रमेश और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में इंसानीयत को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। एक दिव्यांग युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद उसके शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। उधर सूचना के छह घंटे बाद पुलिस पहुंची। इस बात से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

विज्ञापन


जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोईराजपुर निवासी दिव्यांग रमेश गोंड़ (40) पुत्र लालजी एक शराब की दुकान पर सेल्समैन था। गुरूवार की रात में रमेश दुकान से निकला और अपने पिता लालजी को फोन करके घर आने की सूचना दिया। काफी देर होने के बाद भी रमेश घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे फोन कर के परेशान थे।
विज्ञापन


वहीं, गोकुलधाम के पास किसी वाहन की टक्कर से रमेश को धक्का लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद रात में ही रमेश के शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। किसी ने पुलिस सूचना दी तो उसके छह घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की और परिजनों को फोन करके सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश का क्षतविक्षत शव देख कर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी पार्वती भी दिव्यांग है, रमेश दो बेटों का पिता था।

बता दें कि घटनास्थल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर बड़ागांव पुलिस का नो एंट्री प्वाइंट बना हुआ है। जहां पर पुलिस हमेशा तैनात रहती है। इसके अलावा पुलिस द्वारा दावे किए जाते हैं कि रात में 100 डायल की गाड़ी पेट्रोलिंग भी करती है। तो सवाल उठता है कि पुलिस ने भी रमेश पर ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed