फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Handball: Vikas Club wins high-scoring match, scores 41 goals in one match

हैंडबॉल : हाईस्कोरिंग मुकाबले में विकास क्लब विजेता, एक मैच में हुए 41 गोल

Tue, 02 Dec 2025 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Handball: Vikas Club wins high-scoring match, scores 41 goals in one match
जिला स्तरीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में विकास क्लब ने स्टार क्लब को 21-20 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। ये हाई स्कोरिंग मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। सोमवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने कुल 41 गोल किए। मैच खत्म होने से दो मिनट पहले विकास क्लब के खाते में निर्णायक गोल आया। मैच शुरू होने के कुछ देर बाद ही स्टार क्लब की रोशनी और निहारिका ने अपनी टीम को 10-8 से आगे कर दिया। फिर विकास क्लब की टीम ने रणनीति में बदलाव कर हाफ टाइम तक स्कोर 12-12 से बराबर कर दिया।
विज्ञापन

काजल और संगीता ने अंतिम दो मिनट में किए दो निर्णायक गोल: दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने छोटे-छोटे पास के सहारे खेलना शुरू किया। मैच समाप्त होने से आठ मिनट पहले दोनों टीमों ने लगातार अटैक करने शुरू किए। अंत में मैच समाप्ति की सीटी बजने से दो मिनट पहले संगीता ने गोल कर विकास क्लब को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed