फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Handball: Reshma (7 goals) and Muskan (5 goals) from Mahadev PG College led their team to victory over CEAT College.

हैंडबॉल : महादेव पीजी कॉलेज की रेशमा ने 7 और मुस्कान ने 5 गोल दागकर सीएट कॉलेज को हराया

Tue, 13 Oct 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Handball: Reshma (7 goals) and Muskan (5 goals) from Mahadev PG College led their team to victory over CEAT College.
महादेव पीजी कॉलेज ने जीती महिला वर्ग की अंतर महाविद्यालयीय हैंडबॉल ट्रॉफी, पुरुष वर्ग का फाइनल आज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिवपुर। बड़ा लालपुर जीवनदीप महाविद्यालय के खेलकूद मैदान पर सोमवार को अंतर महाविद्यालयीय हैंडबॉल में महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला हुआ। फाइनल में महादेव पीजी कॉलेज ने सीएट कॉलेज 18-8 के स्कोर से एकतरफा जीतकर खिताब पर कब्जा कर लिया। महादेव पीजी कॉलेज की रेशमा यादव ने दो बार बैक टू बैक गोल किए। पूरे मैच में रेशमा के खाते में कुल 7 गोल आए। वहीं, मुस्कान ने 5 गोल दागे। सीएट कॉलेज की प्रीति पटेल ने 5 और काजल ने 2 गोल किए। इससे पहले महादेव पीजी कॉलेज ने सेमीफाइनल में घनश्याम पीजी कॉलेज को हराया था।
पुरुष वर्ग का फाइनल मंगलवार को होगा। वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों व कोच को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया। दूसरे दिन पुरुष वर्ग के क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सीएट कॉलेज ने काशी विद्यापीठ की टीम को नजदीकी मुकाबले में 15-12 से हराया। दूसरे मैच में काशी विद्यापीठ ने जीवनदीप को 12-8 से, तीसरे मैच में महादेव पीजी कॉलेज ने एकतरफा मुकाबले में पं. दीन दयाल पल्हीपट्टी की टीम को 23-1 के स्कोर से करारी शिकस्त दी। चौथे मैच में सीएट पीजी कॉलेज ने मेजबान जीवनदीप को 11-5 से हराया।
विज्ञापन

सबसे पहले सेमीफाइनल में पहुंची महादेव पीजी काॅलेज
पहले सेमीफाइनल में महादेव पीजी कॉलेज की टीम ने डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज को 15-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरा सेमीफाइनल काशी विद्यापीठ और सीएट कॉलेज के बीच मंगलवार को 11 बजे से खेली जाएगी। जीतने वाली टीम फाइनल में महादेव पीजी कॉलेज की टीम के खिलाफ खेलेगी। संचालन क्रीड़ा प्रभारी डा. राजेश यादव, धन्यवाद डॉ. नंदा ने दिया। इस पर प्रो. मृदुला व्यास, मो. मुशर्रफ खां, डॉ. इंद्रश चंद्र सिंह, नंदलाल यादव, डॉ. अमित सिंह, डॉ. सिद्धार्थ सिंह, डॉ राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article