{"_id":"5ee119348ebc3e42fc59918a","slug":"hand-sanitizer-will-be-available-in-post-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघरों में मिलेगा हैंड सैनिटाइजर, 15 जून से चयनित डाकघरों से होगी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघरों में मिलेगा हैंड सैनिटाइजर, 15 जून से चयनित डाकघरों से होगी बिक्री
Wed, 10 Jun 2020 11:02 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
हैंड सैनिटाइजर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
गंगाजल, सीएफएल बल्ब के बाद अब डाकघरों के काउंटर से हैंड सैनिटाइजर की बिक्री भी की जाएगी। इसके लिए डाकघरों के काउंटर पर 60 एमएल से लेकर के आधा लीटर तक के बॉटल की बिक्री की जाएगी। उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल की ओर से इसको लेकर आदेश जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी प्रधान डाकघर, मुख्य डाकघरों के साथ ही चयनित डाकघरों में सैनिटाइजर की बिक्री हो सकेगी। 15 जून से 14 जून 2021 तक यह बिक्री होगी। इसमे वाराणसी मंडल की में प्रधान डाकघर कैंट, विशेश्वरगंज सहित चयनित 14 डाकघरों में बिक्री करने की सूची तैयार की गई है। इसमें 60 मिलीलीटर के लिए 30 रुपये, 100 एमएल के लिए 50 रुपये और 210 एमएल के लिए 105 रुपये जबकि 500 मिलीलीटर के लिए 250 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन