फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hamid

टेरर फंडिंग के आरोपी हामिद के गुर्गों की पूर्वांचल में तलाश

Wed, 29 Jan 2020 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
hamid
वाराणसी। टेरर फंडिंग के आरोपी हामिद अशरफ के तीन गुर्गों की गिरफ्तारी मऊ से होने के बाद पूर्वांचल के सभी जिलों की पुलिस और आरपीएफ के स्तर से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से रेल टिकटों की बुकिंग और बिक्री बड़े पैमाने पर करने वाले एजेंटों की गतिविधियाें की टोह ली जा रही है। इनमें से वाराणसी और आजमगढ़ निवासी दो एजेंट शक के घेरे में हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि किसने बैंक या अन्य माध्यम से कितने का लेनदेन किया। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इसकी तफ्तीश जल्द ही राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंपे जाने की संभावना है।
विज्ञापन

रेलवे के ई-टिकट के अवैध साफ्टवेयर के जरिए तकरीबन 10 हजार से ज्यादा टिकट एजेंटों को बेचने के साथ ही बस्ती निवासी हामिद अशरफ पर टेरर फंडिंग का आरोप है। हामिद के तार दुबई, पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़े हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, हामिद इन दिनों दुबई में रह रहा है और अक्सर नेपाल आता-जाता रहता है। सोमवार को बस्ती की पुलिस और आरपीएफ की टीम ने मऊ में छापा मार कर हामिद के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया था। तीनों की गिरफ्तारी के बाद अब अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। माना जा रहा है कि पूर्वांचल के अन्य जिलों के रेल टिकट एजेंट भी हामिद से साफ्टवेयर खरीद कर रेलवे को रोजाना लाखों का चूना लगा रहे होंगे। पुलिस और आरपीएफ की अलग-अलग टीमें एजेंटों को चिह्नित कर उनकी धरपकड़ के लिए सुरागकशी में लगी हुई हैं।
विज्ञापन

क्या है टेरर फंडिंग
आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आतंकवादी संगठनों के लिए वैश्विक स्तर पर पैसा जुटाया जाता है। इसके लिए व्यक्तिगत दान और धर्मार्थ संगठनों के चंदे के साथ ही मादक पदार्थों व हथियारों की तस्करी, देह व्यापार और जबरन वसूली जैसे हथकंडे अपनाए जाते हैं। पैसा जुटाने के बाद उसे हवाला के जरिये या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के साथ ही सोना जैसी मूल्यवान धातुएं खरीदकर एक स्थान से दूसरे स्थान भेजी जाती हैं। यह काम इतनी गोपनीय तरीके से किया जाता है कि एक नेटवर्क से जुड़े लोग ही एक-दूसरे के बारे में कुछ नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed