{"_id":"5a0881034f1c1bda538bc889","slug":"hajj-yatra-online-application-start-from-15-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा 2018 के लिए 15 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रा 2018 के लिए 15 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
हज यात्रा
वर्ष 2018 की हजयात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 नवंबर से शुरू होगा। हज कमेटी आफ इंडिया की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मकसूद अहमद खान की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आवेदन का प्रारूप कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इसमें हवाई किराए, ठहरने की श्रेणी और अदाही (कुर्बानी) का चुनाव करना होगा। एक बार चुना गया विकल्प बाद में बदलने की अनुमति नहीं होगी। बताया कि सात दिसंबर तक भरे गए फार्म ही स्वीकार होंगे। साथ ही, सात दिसंबर 2017 या उससे पहले और 14 फरवरी 2019 तक वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है।