{"_id":"5d3ed7e78ebc3e6d0806a335","slug":"haj-yatra-haji-first-batch-departs-to-kaba-makka-from-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी से काबा के लिए हाजियों के पहले जत्थे ने भरी उड़ान, खुशी-खुशी विदाई दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी से काबा के लिए हाजियों के पहले जत्थे ने भरी उड़ान, खुशी-खुशी विदाई दी
Mon, 29 Jul 2019 06:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 29 Jul 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
हज यात्रियों को रबाना करने काजी ए शहर मौलाना गुलाम यासीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को हज को जाने के लिए भारी संख्या में हाजियों और उनके परिवार के लोग एयरपोर्ट पर पहुंचे। हाजियों का पहला जत्था वाराणसी एयरपोर्ट से 160 हज करने वाले यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का विमान 5341 से 11 बजकर मिनट पर काबा के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
हज करने वाले यात्रियों के साथ-साथ उनके परिवार के लोग भी साथ में वाराणासी एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। सभी ने नम आंखों से हाजियों को हज का सफर पूरा करने के लिए खुशी-खुशी विदा किया और साथ ही हज का सफर पूरा कर सलामत वापस आने के लिए दुआ भी की।
विज्ञापन
हज करने वाले यात्रियों में सबसे ज्यादा हाजी 73 वाराणासी से थे और इलाहाबाद से 58, जौनपुर से 9, मिर्जापुर से 7, गाजीपुर से 6, आजमगढ़ से 6 और महराजगंज से 1 हाजी थे। इसमें कुल 88 पुरूष और 72 महिलाएं थीं। बताते चलें कि इस साल कुल 17 उड़ानों से लगभग 2640 हाजी हज के लिए यात्रा करेंगे।
विज्ञापन