फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hair salon owner committed suicide by consuming poison in varanasi After dispute with his wife said I will spoil Rakshabandhan

वाराणसीः पत्नी से विवाद के बाद हेयर सैलून संचालक ने विषाक्त खाकर दी जान, कहा था- रक्षाबंधन बिगाड़ दूंगा

Sun, 22 Aug 2021 01:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 22 Aug 2021 01:33 PM IST
सार

सिधौना बाजार में हेयर सैलून संचालक रमेश शनिवार दोपहर घर से गुस्से में निकला था। पत्नी से विवाद के बाद घर से निकलते समय कहा था कि रक्षाबंधन का त्योहार बिगाड़ दूंगा। घर में उसकी दो बहनें भी राखी बांधने के लिए ससुराल से आ चुकी थीं। 

विज्ञापन
hair salon owner committed suicide by consuming poison in varanasi After dispute with his wife said  I will spoil Rakshabandhan
युवक ने विषाक्त खाकर दी जान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पत्नी से विवाद के बाद के घर छोड़ कर निकले गाजीपुर जिला निवासी हेयर सैलून संचालक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी कर ली। उसका शव रविवार सुबह वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के चंद्रावती बाजार के समीप खाली पड़े मकान से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी मच गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त रमेश शर्मा (35) निवासी खरौना थाना खानपुर (गाजीपुर) के तौर पर की।

विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर परिजन पहुंचे। उन्होंने बताया कि सिधौना बाजार में हेयर सैलून संचालक रमेश शनिवार दोपहर घर से गुस्से में निकला था। पत्नी से विवाद के बाद घर से निकलते समय कहा था कि रक्षाबंधन का त्योहार बिगाड़ दूंगा। घर में उसकी दो बहनें भी राखी बांधने के लिए ससुराल से आ चुकी थीं। किसी को अंदेशा नहीं था कि रमेश ऐसा खौफनाक कदम उठा सकता है।
विज्ञापन


रमेश ने रविवार तड़के तीन बजे पत्नी को फोन कर कहा था कि सैलून से कागज निकाल लेना। अब हम कभी नहीं मिलेंगे। इसके बाद परिवार के लोग सकते में आ गए थे।  रविवार सुबह चौबेपुर क्षेत्र के चंद्रावती बाजार में उसके शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी में आए दिन मारपीट होती रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि रमेश के मोबाइल पर किसी महिला का फोन आता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद था। मृतक की पत्नी और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। चौबेपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर विषाक्त पदार्थ की शीशी और  मोबाइल आदि बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed