Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hail Falls Amidst Orange Alert Winds Gust in Mau Bringing a Hint of Chill Latest Updates weather

ऑरेंज अलर्ट के बीच गिरे ओले: मऊ में 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा, हल्की ठंड का एहसास; जानें अपडेट

Fri, 08 May 2026 06:49 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 08 May 2026 06:49 PM IST
सार

UP Weather News: यूपी के मऊ जिले में ऑरेंज अलर्ट के बीच बर्फ गिरने से लोग हल्की ठंड का एहसास कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई तो लोग घर से बाहर निकल माैसम का लुत्फ उठाने लगे। आम तौर मई माह में सिर का पसीना पैर तक रहता है, लेकिन इस बार लोग बारिश से तर बतर हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Hail Falls Amidst Orange Alert Winds Gust in Mau Bringing a Hint of Chill Latest Updates weather
मऊ के कई इलाकों में गिरे ओले। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Weather: मऊ जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बीच शुक्रवार को अनेक क्षेत्रों में तेज हवा चलने के साथ ओले गिरने के साथ बारिश हुई। करीब 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा से कुछ जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। इस दौरान अधिकतम पारा में करीब एक डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री था। जबकि शुक्रवार को अधिकतम पारा 32 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन




पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने के बाद से जनपद में इसका असर देखने को मिल रहा है। इसके पहले बीते बुधवार को भी शाम को मौसम ने अचानक करवट बदला और ओला गिरा था। गरज चमक के साथ बारिश ने एक बार फिर से मौसम को सुहाना कर दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

शुक्रवार की सुबह समय से धूप निकली थी। दोपहर करीब एक बजे आसमान में काले बादलों ने डेरा शुरू किया और कुछ देर बाद ही तेज हवा के साथ ओले गिरने लगे। पूरब दिशा से चलने वाली हवा का धीरे-धीरे मुख्यालय और अन्य जगहों पर होने लगा। करीब तीन बजे मुख्यालय भी तेज बारिश हुई। 

मई माह के पहले दिन से लेकर दूसरे सप्ताह भी ओले गिरे। वहीं, दूसरी तरफ मई माह में पारा करीब 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। आम तौर मई माह में सिर का पसीना पैर तक रहता है, लेकिन इस बार लोग बारिश से तर बतर हो रहे हैं। मई माह में असमय होने वाली बारिश से इस बार ईंट-भट्ठे के कारोबार पर भी असर पड़ा है।

मंडाव विकास खंड क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान ओलावृष्टि भी हुई। दोपहर बाद तेज आंधी चलने के साथ क्षेत्र के मर्यादपुर, बेलौली, नन्दौर, फतहपुर ताल रतोय, कटघरा शंकर आदि जगहों पर ओले गिरे। तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ों की डालियां टूट गईं और बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए प्रभावित रही। तेज हवा और ओले गिरने से बाजारों में सन्नाटा पसर गया। मौसम खराब होने के चलते लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखे।

विज्ञापन

शनिवार को भी असमान में काले बादलों की मौजूदगी रहेगी, रविवार से मौसम के सामान्य होने के आसार है। ओले गिरने से धान की नर्सरी, सब्जी और आम के फसल के प्रभावित हो सकती है। - डाॅ. विनय कुमार सिंह, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed