{"_id":"6515018b6f405f3310029ac3","slug":"gyanvapi-survey-started-in-varanasi-asi-team-entered-the-premises-will-important-evidence-be-found-in-eight-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में ज्ञानवापी सर्वे शुरू: परिसर में दाखिल हुई एएसआई की टीम, क्या आठ दिनों में मिलेंगे अहम साक्ष्य?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में ज्ञानवापी सर्वे शुरू: परिसर में दाखिल हुई एएसआई की टीम, क्या आठ दिनों में मिलेंगे अहम साक्ष्य?
Thu, 28 Sep 2023 10:02 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 28 Sep 2023 10:02 AM IST
सार
सर्वे में वाराणसी, पटना, कानपुर, दिल्ली और हैदराबाद की टीमें शामिल हैं। जिला जज की अदालत ने सभी पक्ष और अधिकारियों को इस मामले में बयानबाजी और टिप्पणी नहीं करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर का सर्वे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का सर्वे जारी है। गुरुवार को एएसआई की टीम सुबह नौ बजे ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुई। शाम पांच बजे तक सर्वे चलेगा। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। वजू-स्थल को छोड़कर संपूर्ण परिसर का सर्वे के लिए कोर्ट से निर्धारित अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। छह अक्तूबर तक सर्वे रिपोर्ट अदालत में दाखिल करनी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- वाराणसी टू कोलकाता-हैदराबाद फ्लाइट: अब दो घंटे में तय होगी दूरी, बुकिंग शुरू, जानिए कब है पहली उड़ान?
विज्ञापन
सर्वे में वाराणसी, पटना, कानपुर, दिल्ली और हैदराबाद की टीमें शामिल हैं। जिला जज की अदालत ने सभी पक्ष और अधिकारियों को इस मामले में बयानबाजी और टिप्पणी नहीं करने का आदेश दिया है। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने बीते आदेश दिया है कि ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान हिंदू धर्म और पूजा पद्धति से संबंधित जो भी सामग्रियां मिलें, उन्हें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा जिलाधिकारी या उनके द्वारा नामित अधिकारी को सुपुर्द किया जाए।
विज्ञापन