{"_id":"64eedca0b7fcf50bc80a9cc7","slug":"gyanvapi-survey-live-today-is-the-27th-day-of-gyanvapi-survey-the-team-entered-the-campus-amid-tight-securit-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी परिसर में 27वें दिन का सर्वे पूरा, एएसआई टीम ने जुटाए कई अहम साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी परिसर में 27वें दिन का सर्वे पूरा, एएसआई टीम ने जुटाए कई अहम साक्ष्य
Wed, 30 Aug 2023 05:51 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 30 Aug 2023 05:51 PM IST
सार
Gyanvapi ASI Survey Update: ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के 27वें दिन का सर्वे पूरा हो गया है। एएसआई की टीम सुबह करीब साढ़े आठ बजे ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुई। सर्वे शाम पांच बजे तक चला।
विज्ञापन
ज्ञानवापी में सर्वे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Gyanvapi ASI Survey Update: वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के 27वें दिन का सर्वे पूरा हो गया है। एएसआई की टीम सुबह करीब साढ़े आठ बजे ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुई। सर्वे शाम पांच बजे तक चला। नमाज और लंच ब्रेक के बाद सर्वे की प्रक्रिया फिर से शुरू हुई। इस दौरान काशी विश्वनाथ धाम के बाहर सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2023: कौन हैं ये भद्रा, जो इस बार रक्षाबंधन में डाल रही हैं खलल, जानिए- क्या होता है भद्राकाल ?
विज्ञापन
बता दें कि ज्ञानवापी के सर्वे में हैदराबाद की ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (जीपीआर) की टीम निर्धारित मानकों पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
विज्ञापन
जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने दो सितंबर तक सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करने का आदेश दिया है। जिला जज की अदालत ने सभी पक्ष और अधिकारियों को इस मामले में बयानबाजी और टिप्पणी नहीं करने का आदेश दिया है।