{"_id":"65bb1c175dba4d89c0086ba9","slug":"gyanvapi-masjid-case-vyas-family-has-473-years-old-relationship-with-kashi-vishwanath-2024-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi: जब 16 साल का था, तब तहखाने में अंतिम बार गया; सोमनाथ के नाती बोले-143 साल से लड़ रहे कानूनी लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi: जब 16 साल का था, तब तहखाने में अंतिम बार गया; सोमनाथ के नाती बोले-143 साल से लड़ रहे कानूनी लड़ाई
Thu, 01 Feb 2024 11:01 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:01 AM IST
सार
Gyanvapi Masjid case: ज्ञानवापी केस में बड़ा फैसला आया है। यह फैसला हिंदू पक्ष में सुनाया गया है। ज्ञानवापी तहखाने में हिंदुओं को पूजा का अधिकार मिला गया है। देर रात से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई।
विज्ञापन
Gyanvapi Masjid case
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जब 16 साल का था, तब अंतिम बार यानी 1992 में तहखाने के अंदर पूजा करने के लिए गया था। तहखाने में शिवलिंग, भगवान विष्णु, हनुमान के अलावा मगरमच्छ पर सवार मां गंगा की मूर्ति की पूजा होती थी। दिसंबर 1993 से प्रदेश सरकार के आदेश पर तहखाने में पूजा पाठ बंद हो गया था।
यह कहना है सोमनाथ व्यास के नाती शैलेंद्र पाठक व्यास का। शैलेंद्र ने ही अदालत में मुकदमा दाखिल किया था। व्यासजी के तहखाने में पूजा का अधिकार मिलने के बाद शैलेंद्र पाठक व्यास ने अमर उजाला संवाददाता से विशेष बात की है। उन्होंने कहा कि व्यास परिवार 143 वर्षों से कानूनी लड़ाई लड़ रहा था।
पिछले 30 वर्ष से तहखाने में रखी हुई प्रतिमाओं का पूजन भी बंद था। अब कोर्ट ने आदेश दिया है तो पूजा फिर से शुरू होगी। तहखाने के अंदर रखी हुई प्रतिमाओं का पूजन लंबे समय से हो रहा था। बैरिकेडिंग होने के बाद अंदर जाने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
इसकी वजह से हम अंदर प्रवेश नहीं कर पाए और कई दिनों से रख-रखाव न होने की वजह से ऊपर का हिस्सा गिर गया। सारी मूर्तियां मलबे में दब गई हैं। शैलेंद्र ने बताया कि तहखाने में पूजा-पाठ उनके नाना सोमनाथ व्यास करते थे। काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में ही वह व्यास भवन में रहते थे।

Trending Videos
वहीं से वह सुबह-शाम जाकर पूजा किया करते थे। श्रीकाशी विश्वनाथ से व्यास परिवार का नाता 473 वर्ष पुराना है। 1551 से ही जुड़ाव है। व्यास परिवार 1880 से ज्ञानवापी की लड़ाई लड़ रहा है। दिसंबर 1993 से पहले व्यास परिवार के सोमनाथ व्यास तहखाने में पूजा-पाठ करते थे।
पिता की आत्मा को आज शांति मिलेगी
प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग भगवान विश्वेश्वर का वाद वर्ष 1991 में पंडित सोमनाथ व्यास, डॉ. रामरंग भट्ट और हरिहर पांडेय ने दाखिल किया था। उस दौरान उनके अधिवक्ता दान बहादुर सिंह और संकठा तिवारी थे। वयोवृद्ध अधिवक्ता संकठा तिवारी के अलावा तीनों वादी और दान बहादुर सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं। दान बहादुर सिंह के पुत्र वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद सिंह ने बुधवार को व्यासजी के तहखाना प्रकरण में कोर्ट का आदेश आने के बाद कहा कि आज पिताजी के साथ ही तीनों वादियों की आत्मा को शांति मिली होगी।

चार महीने छह दिन में परिवार की मांगें हुईं पूरी
ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाने से संबंधित व्यास परिवार की दोनों मांगें चार महीने छह दिन में पूरी हो गई। शैलेंद्र कुमार पाठक ने व्यासजी के तहखाने से संबंधित वाद सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में 25 दिसंबर 2023 को दाखिल किया गया था।

जैसा आदेश होगा, उसका पालन कराया जाएगा
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय ने कहा कि अदालत का निर्णय स्वागत योग्य है। अदालत का जो भी आदेश होगा, उसका पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। पूजा-पाठ, राग-भोग की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।