'ज्ञानवापी हमारा है, मिलकर रहेगा': बनारस पहुंचे पायलट बाबा के इस बयान की खूब हो रही चर्चा, गंगा पर कही ये बात
काशी यात्रा पर बनारस पहुंचे पायलट बाबा ने कहा कि मां गंगा जब चाहेंगी, तब खुद को स्वच्छ कर लेंगी। बस उनका प्रवाह अविरल तो हो जाए। गंगा सफाई के लिए आई एजेंसियों ने दिल से कोई काम नहीं किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्ञानवापी हमें मिलेगा। देर होगी ,लेकिन जो हमारा है, वह हमारा ही रहेगा। मंदिरों को अतिक्रमण से मुक्त किया जा रहा है। हमें कानून और मनोबल से अपने स्थानों को वापस लेना है। यह कहना है पायलट बाबा का।
यह भी पढ़ें- आज मिर्जापुर में गरजेंगे CM Yogi: छानबे विधानसभा सीट के उप चुनाव लिए करेंगे जनसभा, देंगे जीत का मंत्र
काशी यात्रा पर बनारस पहुंचे पायलट बाबा ने कहा कि मां गंगा जब चाहेंगी, तब खुद को स्वच्छ कर लेंगी। बस उनका प्रवाह अविरल तो हो जाए। गंगा सफाई के लिए आई एजेंसियों ने दिल से कोई काम नहीं किया। गंगा सफाई का काम कठिन है। बहुत लोग आए और चले गए, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी। पर्यटन का कितना विकास हो जाएगा, मगर गंगा को साफ करने के लिए कोई भी मन से नहीं तैयार हो सकता। पायलट बाबा भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर थे।