फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Hearing held in case of changing clothes in sealed washroom order may come on 24 October

ज्ञानवापी: सील वजूखाने में कपड़े बदलने के मामले में हुई सुनवाई, 24 अक्तूबर को आ सकता है आदेश

Mon, 13 Oct 2025 11:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 11:01 PM IST
सार

Varanasi News: पिछले तिथि पर अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से अधिवक्ताओं ने कोर्ट में आपत्ति दाखिल की थी। पिछले तिथि पर कोर्ट में वाराणसी प्रशासन की ओर से विशेष अधिवक्ता ने भी एक अर्जी दाखिल की। 

विज्ञापन
Gyanvapi Hearing held in case of changing clothes in sealed washroom order may come on 24 October
ज्ञानवापी के सील वजूखाने में कपड़े बदलने के मामले में सुनवाई हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Gyanvapi Case: जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत में सोमवार को शृंगार गौरी और ज्ञानवापी से जुड़े सील वजूखाना के फटे कपड़े बदलने के मामले में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों ने अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने इस मामले में इस अर्जी आदेश के लिए 24 अक्तूबर की तिथि नियत की है।

विज्ञापन


अर्जी में कहा गया कि ज्ञानवापी के सील वजूखाने में लगे हुए कपड़े जर्जर हो गए हैं। इन्हें बदलना अति आवश्यक है। उक्त सील वजूखाना के जर्जर कपड़े को बदलने की अनुमति देने की गुहार लगाई। इसमें अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से आपत्ति दाखिल की। जबकि हिंदू पक्ष के ओर से कोई आपत्ति दाखिल नहीं करने की बात कही गई। 
विज्ञापन


इस लंबित अर्जी सुनवाई लंबित है। उधर, शृंगार गौरी प्रकरण में चोलापुर निवासी जयप्रकाश और रामचंद्र राजभर की पक्षकार बनने की अर्जी भी लंबित है। इसी कोर्ट में ज्ञानवापी के पुराने मामले के वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी को हटाने संबंधित रिवीजन अर्जी पर भी सोमवार को सुनवाई हुई। एक अन्य आवेदन ट्रांसफर करने के लिए दाखिल पुनः विचार अर्जी सुनवाई हुई। दोनों में आपत्ति दाखिल करने के लिए विपक्षी अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से समय मांगा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed