फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Dispute Survey Proceedings will start from tomorrow to bring out truth varanasi DM held meeting

ज्ञानवापी सर्वे: सच सामने लाने को आज से कमीशन की कार्यवाही शुरू, पुलिस- प्रशासन की जबरदस्त तैयारी

Sat, 14 May 2022 09:32 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 14 May 2022 09:32 AM IST
सार

जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि ज्ञानवापी परिसर में सर्वे कमीशन की कार्यवाही को लेकर सभी पक्ष के लोगों के साथ बैठक हुई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। 

विज्ञापन
Gyanvapi Dispute Survey Proceedings will start from tomorrow to bring out truth varanasi DM held meeting
काशी विश्वनाथ धाम के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर का सच सामने लाने के लिए अदालत के आदेश पर शनिवार सुबह आठ बजे से सभी पक्षों की मौजूदगी में सर्वे की कार्यवाही शुरू होगी। सर्वे की कार्यवाही से पहले शुक्रवार को एसीपी चेतगंज कार्यालय में पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने अधिवक्ता आयुक्त की मौजूदगी में हिंदू व मुस्लिम पक्ष के बीच बैठक की।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सभी पक्षकारों से सर्वे में सहयोग करने और शहर में शांति और सौहार्द बनाये रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। इसके अलावा सर्वे के दौरान मौजूद रहने वाले व्यक्तियों की सूची केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) को भेज दी गई है।

विज्ञापन

हर दिन सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यवाही

सिविल जल सीनियर डिवीजन की अदालत के आदेश के बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने धर्म गुरुओं और दोनों पक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि सभी पक्षकारों ने आश्वासन दिया है कि कमीशन की कार्रवाई में सहयोग किया जाएगा। डीएम ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे सर्वे कमीशन की कार्यवाही अधिवक्ता आयुक्त के द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाधा डालने की कोशिश करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Gyanvapi Dispute Survey Proceedings will start from tomorrow to bring out truth varanasi DM held meeting
मीडिया से बात करते वाराणसी डीएम - फोटो : अमर उजाला

यहां बता दें कि गुरुवार को अदालत ने इस मामले में सुनवाई करते हुए नए सिरे से सर्वे के आदेश दिया है। 17 मई को अदालत में इस मामले की रिपोर्ट प्रस्तुत की जानी है। ऐसे में शनिवार से शुरू होने वाली सर्वे की कार्यवाही 16 मई तक हर दिन सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी।

सर्वे की कार्यवाही से पहले प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा पुख्ता करते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसमें खुफिया विभाग सहित पुलिस को अलर्ट किया गया है। दरअसल, अदालत ने अपने आदेश में ही कहा है कि कमीशन की कार्यवाही में अवरोध करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त विधिक कार्रवाई करें। ऐसे में सर्वे के दौरान ज्ञानवापी परिसर के बाहर भारी संख्या में पुलिस व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

ज्ञानवापी में जुमे की नमाज के लिए उमड़ी नमाजियों की भीड़
जुमे की नमाज के लिए शुक्रवार को ज्ञानवापी में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस प्रशासन ने इस दौरान ज्ञानवापी परिसर के साथ ही बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए थे। नमाज से दो घंटा पहले से ही नमाजियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।  परिसर में भीड़ बढ़ जाने के बाद कुछ नमाजियों को वापस भी लौटना पड़ा। 

17 मई से पहले पूरा होगा सर्वे का काम

अदालत के आदेश के बाद बाद अधिवक्ता आयुक्त ने कमीशन की कार्यवाही को 17 मई से पहले पूरा करने का दावा किया है। ऐसे में चार से पांच दिन की कमीशन की कार्यवाही में ज्ञानवापी परिसर की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के जरिए रिपोर्ट तैयार होगी। 

परिसर के तहखाने तक वीडियोग्राफी व सर्वेकराने संबंधी आवेदन को अदालत ने स्वीकार कर लिया है। पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करते हुए अदालत ने आदेश दिया है कि कि ताला खोलकर या तोड़कर जैसे भी हो, पूरे परिसर के सर्वे की कार्यवाही पूरी करवाएं। सर्वे की कार्यवाही पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और अगली सुनवाई के लिए 17 मई की तारीख तय की गई है।

Gyanvapi Dispute Survey Proceedings will start from tomorrow to bring out truth varanasi DM held meeting
सांकेतिक तस्वीर।

अदालत ने तीन एडवोकेट कमिश्नर बनाए
एडवोकेट कमिश्नर  अजय कुमार मिश्र को हटाने की मांग को खारिज करते हुए अदालत ने आदेश दिया है कि किसी कीमत पर सर्वे की कार्यवाही नहीं रुकेगी। एडवोकेट कमिश्नर  अजय मिश्र को आगे का सर्वे जारी रखने का आदेश देते हुए उनके सहयोग के लिए विशेष सर्वे अधिवक्ता के रूप में अजय प्रताप सिंह और विशाल सिंह को तैनात किया गया है। इनमें किसी भी अधिवक्ता की गैरमौजूदगी में काम नहीं रुकेगा। 

यह है पूरा मामला
वादी पक्ष की ओर से ज्ञानवापी मस्जिद की बैरिकेडिंग के अंदर तहखाने समेत अन्य उल्लिखित स्थलों का निरीक्षण करने का स्पष्ट आदेश देने की अपील की गई थी। वहीं, प्रतिवादी अंजुमन इंतजामिया मसाजिद ने अधिवक्ता आयुक्त को बदलने की मांग की थी।

श्रृंगार गौरी के रोजाना दर्शन पूजन की मांग को लेकर पांच महिलाओं की ओर से दायर वाद पर बीते आठ अप्रैल को अदालत ने अजय कुमार मिश्र को अधिवक्ता आयुक्त नियुक्त करते हुए ज्ञानवापी परिसर का सर्वेक्षण कर 10 मई तक अदालत में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया था।

छह मई को कमीशन की कार्यवाही शुरू तो हुई लेकिन पूरी नहीं हो सकी। सात मई को अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर एडवोकेट कमिश्नर बदलने की मांग कर दी। इस प्रार्थना पत्र पर तीन दिन से अदालत में सुनवाई चल रही थी। फैसले के बाद अब शनिवार से कमीशन की कार्यवाही शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed