फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Case Vad Mitra court declared Khasra filed by inspector as fake in varanasi

Gyanvapi Case: वादमित्र ने निगरानीकर्ता की तरफ से दाखिल खसरा को बताया फर्जी, कहा- यह जनप्रतिनिधि वाद

Wed, 27 Aug 2025 01:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 27 Aug 2025 01:05 PM IST
सार

Varanasi News: ज्ञानवापी मामले में मुख्तार अंसारी के पक्षकार बनाए जाने की निगरानी अर्जी पर सुनवाई के दौरान वादमित्र ने विरोध किया और कहा कि यह जनप्रतिनिधि वाद है। 

विज्ञापन
Gyanvapi Case Vad Mitra court declared Khasra filed by inspector as fake in varanasi
Gyanvapi Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर जिला जज चौदहवां की अदालत में मंगलवार को ज्ञानवापी मामले में मुख्तार अंसारी के पक्षकार बनाए जाने की निगरानी अर्जी पर सुनवाई हुई। निगरानीकर्ता की अर्जी वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी ने विरोध किया और कहा कि यह जनप्रतिनिधि वाद है जो वर्ष 1991 में दाखिल किया गया था। निगरानीकर्ता ने उक्त आराजी नंबर का जो खसरा दाखिल किया है, वह फर्जी है। अदालत ने मामले की सुनवाई की अगली तिथि 28 अगस्त तय कर दी है।

विज्ञापन


वादमित्र ने कहा कि अवर न्यायालय से हाईकोर्ट तक ने इस अभिलेख को साक्ष्य के रूप में नहीं माना और इसके प्रमाणिकता पर सवाल खड़े किए। खसरा में कई जगह दूसरे पेन से लिखा गया है। उस समय भी मंदिर बनारस खास में था। ये जगह कभी किसी और की नहीं थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; काम की बात: अयोध्या होते हुए वाराणसी तक दौड़ेगी वंदे भारत, कल शहर में बंद रहेंगी मीट-मांस की दुकानें     
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम पक्ष का प्रतिनिधित्व नहीं करती अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी 
इस मामले में मुख्तार की ओर से पहले बहस की गई थी। इसमें कहा गया था कि अंजुमन इंकेजामिया मसाजिद कमेटी को सिर्फ ज्ञानवापी के देखरेख की जिम्मेदारी मिली है। वे मुस्लिम पक्ष का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। इसमें मुस्लिम पक्ष के संपूर्ण पक्ष रखने का अधिकार निगरानीकर्ता का है। इस मामले में सुन्नी वक्फ बोर्ड कई साल बाद पक्षकार बना तो उसे क्यों पश्चकार नहीं बनने दिया जा रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed