Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi case Three news including application to become party in Lord Vishweshwar case

Gyanvapi Case: लॉर्ड विश्वेश्वर केस में पक्षकार बनने की अर्जी पर बहस शुरू, पढ़ें- ज्ञानवापी से जुड़ी तीन खबरें

Wed, 27 Nov 2024 12:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 27 Nov 2024 12:56 AM IST
सार

ज्ञानवापी से जुड़े लॉर्ड विश्वेश्वर के केस में पक्षकार बनने की अर्जी पर बहस शुरू हो गई। मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी। वहीं अर्जेंट वाद की सुनवाई 29 नवंबर को होगी। साथ ही 1991 से 2023 तक के 15 वादों की हाईकोर्ट में सुनवाई की मांग की गई है। 

विज्ञापन
Gyanvapi case Three news including application to become party in Lord Vishweshwar case
Gyanvapi Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल जज सीनियर डिविजन / फास्ट ट्रैक युगल शंभू की अदालत में मंगलवार को वर्ष 1991 के लॉर्ड विश्वेश्वर के मुकदमे की सुनवाई हुई। मुकदमे के वादी रहे सोमनाथ व्यास के निधन के बाद उनके भतीजे योगेंद्र नाथ व्यास ने पक्षकार बनने की अर्जी पर अपनी बहस शुरू की। बहस को जारी रखते हुए सुनवाई के लिए 28 नवंबर की अगली तिथि नियत की गई है।

विज्ञापन


योगेंद्र नाथ व्यास की ओर से कहा गया कि ज्ञानवापी परिसर में देवी-देवताओं के पूजा-पाठ का अधिकार व्यास परिवार का पीढ़ी दर पीढ़ी चला आ रहा है। वर्ष 1991 में जब मुकदमा दाखिल किया गया था तो तीन वादियों में उनके परिवार के सोमनाथ व्यास वादी थे। उनके निधन के बाद अब मुकदमे में पक्षकार बनने का उनका अधिकार बनता है। योगेंद्र नाथ व्यास की बहस को जारी रखते हुए कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि नियत कर दी।

विज्ञापन
Trending Videos

अर्जेंट वाद की सुनवाई 29 नवंबर को

सिविल जज सीनियर डिविजन हितेश अग्रवाल की कोर्ट में मंगलवार को ज्ञानवापी में पूजा-पाठ और राग-भोग सहित अन्य मांगों से संबंधित अर्जेंट वाद की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से बहस की गई। सुनवाई की अगली तिथि 29 नवंबर नियत की गई है। इस मुकदमे के माध्यम से शैलेंद्र योगी राज ने ज्ञानवापी में पूजा-पाठ और राग-भोग की अनुमति मांगी थी।
 
1991 से 2023 तक के 15 वादों की हाईकोर्ट में सुनवाई की मांग
ज्ञानवापी से संबंधित 15 वादों की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका मां शृंगार गौरी की लक्ष्मी देवी, सीता साहू, रेखा पाठक और मंजू व्यास की ओर से दाखिल की गई है। 15 वादों में वर्ष 1991 से लेकर वर्ष 2023 तक के वाद शामिल हैं।
विज्ञापन

ज्ञानवापी से संबंधित पहला वाद प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वर का वाद मौजूदा समय में सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में विचाराधीन है। वर्ष 2021 के साध्वी पूर्णांबा और वर्ष 2022 के राखी सिंह, भगवान अविमुक्तेश्वर विराजमान व मुख्तार अहमद अंसारी के वाद भी सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में विचाराधीन है। 

वर्ष 2023 का संचित रस्तोगी और श्री नंदीजी महाराज के वाद भी सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में विचाराधीन हैं। इसके अलावा जिला जज की अदालत में वर्ष 2023 के सत्यम त्रिपाठी, देवी मां शृंगार गौरी, मां गंगा, लॉर्ड श्री आदि विश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्री नंदीजी महाराज, भगवान आदि विश्वेश्वर, स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद व शैलेंद्र कुमार पाठक के वाद विचाराधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed