{"_id":"65d1d9009f29c9da100a91c7","slug":"gyanvapi-case-hearing-will-february-26-against-akhilesh-yadav-and-asaduddin-owaisi-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi Case: अखिलेश-ओवैसी और अन्य के खिलाफ 26 फरवरी को होगी सुनवाई, विवादित टिप्पणी का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi Case: अखिलेश-ओवैसी और अन्य के खिलाफ 26 फरवरी को होगी सुनवाई, विवादित टिप्पणी का है मामला
Sun, 18 Feb 2024 03:46 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:46 PM IST
सार
ज्ञानवापी पर विवादित टिप्पणी के मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और एआईएमआईएम असदुद्दीन ओवैसी समेत अन्य के खिलाफ सुनवाई अब 26 फरवरी को होगी। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर याचिदा दायर की गई है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व असदुद्दीन ओवैसी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ज्ञानवापी में अधिवक्ता आयुक्त के सर्वे के दौरान मिली शिवलिंग जैसी आकृति को लेकर विवादित टिप्पणी करने और वजूस्थल के पास गंदगी करने के मामले में अगली तारीख 26 फरवरी तय कर दी है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और एआईएमआईएम असदुद्दीन ओवैसी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर दाखिल निगरानी याचिका पर शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश नवम विनोद कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई।
विज्ञापन
निगरानीकर्ता अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय ने दाखिल निगरानी को स्वीकार करने का अनुरोध करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोर्ट में समय की कमी के कारण अन्य पक्षकारों की तरफ से अभी दलील नहीं पेश की जा सकी। अदालत ने इन परिस्थितियों में सुनवाई की अगली तारीख 26 फरवरी नियत कर दी।
विज्ञापन