फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi case Hearing summoning of file from lower court on monitoring application

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी से संबंधित मामलों की सुनवाई, निगरानी अर्जी पर लोअर कोर्ट से पत्रावली तलब

Sat, 05 Oct 2024 11:03 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 05 Oct 2024 11:03 AM IST
सार

ज्ञानवापी से संबंधित कई मामलों में आज सुनवाई होगी। सुनवाई जिला जज संजीव पांडेय की अदालत में होनी है। 

विज्ञापन
Gyanvapi case Hearing summoning of file from lower court on monitoring application
Gyanvapi Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर जिला जज चौदहवां देवकांत शुक्ला की कोर्ट में शुक्रवार को ज्ञानवापी प्रकरण में मुख्तार अहमद अंसारी की निगरानी अर्जी पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने लोअर कोर्ट की पत्रावली तलब करते हुए अगली सुनवाई के लिए 18 अक्तूबर की तिथि नियत की है।

विज्ञापन


लोहता क्षेत्र निवासी मुख्तार अहमद अंसारी की अर्जी दो मई को सिविल जज सीनियर डिविजन/फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रशांत कुमार की अदालत ने खारिज कर दी थी। इस आदेश के खिलाफ मुख्तार अंसारी ने जिला जज की कोर्ट में निगरानी अर्जी दाखिल की। 
विज्ञापन


निगरानी अर्जी में कहा गया कि अति प्राचीन ज्योतिर्लिंग आदि विश्वेश्वर के मूल वाद में मुख्तार अहमद अंसारी की ओर से पक्षकार बनने की अर्जी लोअर कोर्ट ने खारिज कर दी है। इस मामले में उसका पक्षकार बनाया जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानवापी से संबंधित मामलों की सुनवाई आज
ज्ञानवापी से संबंधित मामलों की सुनवाई शनिवार को जिला जज संजीव पांडेय की अदालत में होनी है। इसमें मां शृंगार गौरी का मूल वाद और राखी सिंह की तरफ से ज्ञानवापी में सर्वे कराने संबंधी अर्जी सहित अन्य अर्जियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed