फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi case: Hearing of four cases including Maa Shringaar Gauri original suit today

ज्ञानवापी केस: मां श्रृंगार गौरी मूल वाद की सुनवाई के लिए कोर्ट ने दी अगली तारीख, पढ़ें- अब कब आएगा आदेश?

Thu, 21 Sep 2023 04:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 21 Sep 2023 04:06 PM IST
सार

अदालत ने दोनों आवेदनों पर सुनवाई के बाद आदेश के लिए मंगलवार कि तिथि नियत कर दी है। वहीं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा सर्वे के दौरान मिले कथित शिवलिंग के दर्शन-पूजन, राग-भोग की अनुमति देने वाले वाद पर भी आदेश आएगा। इसी के साथ अब मूल वाद पर अगली सुनवाई बुधवार को होगी।

विज्ञापन
Gyanvapi case: Hearing of four cases including Maa Shringaar Gauri original suit today
Gyanvapi controversy - फोटो : Social Media

विस्तार

वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मूल वाद में दो आवेदनों पर जिला जज की अदालत में लगभग एक घंटे सुनवाई हुई। अदालत ने आदेश के लिए 26 सितंबर की तिथि नियत की है। 

विज्ञापन


अदालत ने चार महिला वादिनियों के उस आवेदन पर सुनवाई की जिसमें कहा गया है कि सर्वे में मिल रहे हिन्दू धर्म से जुड़े साक्ष्य डीएम के पास सुरक्षित व संरक्षित किए जाय। इस पर अंजुमन ने आपत्ति जताई और कहा कि डीएम इस मामले में पक्षकार है ऐसे में उनके पास सुरक्षित नहीं रखा जा सकता है। वहीं, दूसरा आवेदन अंजुमन का था जिसमें सर्वे, बिना फीस जमा किये और कोर्ट द्वारा रिट जारी किये बगैर किये जाने कि बात कही गई है। जिस पर हिन्दू पक्ष ने आपत्ति जताई और कहा कि कोर्ट के आदेश पर एएसआई सर्वे कर रही है। ऐसे में फीस जमा किया जाना आवश्यक नहीं है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- PHOTOS: कहीं स्ट्रेचर पर लेटे मरीज, खाली पड़ा ओपीडी एरिया, डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों का हाल बेहाल
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने दोनों आवेदनों पर सुनवाई के बाद आदेश के लिए मंगलवार यानि 26 सितंबर की तिथि नियत कर दी है। वहीं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा सर्वे के दौरान मिले कथित शिवलिंग के दर्शन-पूजन, राग-भोग की अनुमति देने वाले वाद पर भी आदेश आएगा। इसी के साथ अब मूल वाद पर अगली सुनवाई बुधवार को होगी।

बता दें कि श्रृंगार गौरी मूल वाद में जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में 13 सितंबर को सुनवाई टल गई थी। वकीलों की प्रदेशव्यापी हड़ताल के कारण सुनवाई के लिए 21 सितंबर यानी आज की तिथि तय की गई थी। 

Gyanvapi case: Hearing of four cases including Maa Shringaar Gauri original suit today
Varanasi Gyanvapi Masjid Case - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा चार महिला वादिनियों की तरफ से ज्ञानवापी में एएसआई के सर्वे में मिल रहे साक्ष्य को संकलित कर सुरक्षित करने के लिए डीएम को आदेशित किए जाने के आवेदन पर सुनवाई होनी है। इसके अलावा अन्य लंबित आवेदनों पर भी सुनवाई होनी है।

इसी अदालत में शैलेंद्र योगी राज की तरफ से दाखिल उस वाद के स्थानांतरण आवेदन पर सुनवाई होनी है। यह श्रावण अधिमास में अधिवक्ता आयुक्त के सर्वे में मिली शिवलिंग जैसी आकृति के राग-भोग संबंधी अर्जेंट वाद दाखिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed