फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Case Hearing in varanasi court ib four cases including petition requesting worship of Shivling

Varanasi: ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण में सुनवाई टली, अब 21 मार्च अगली तारीख

Mon, 23 Jan 2023 04:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 23 Jan 2023 04:50 PM IST
सार

वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी प्रकरण से संबंधित चार मामलों की सुनवाई आज विभिन्न अदालतों में होनी थी। चार मामलों में अगली तिथि दे दी गई। 

विज्ञापन
Gyanvapi Case Hearing in varanasi court ib four cases including petition requesting worship of Shivling
वाराणसी कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण में राखी सिंह समेत पांच महिलाओं की तरफ से दाखिल वाद पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में हाईकोर्ट इलाहाबाद के दिशा-निर्देश के चलते सुनवाई टल गई। अब इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 21 मार्च नियत कर दी गई। इस मामले में ज्ञानवापी परिसर के बचे हिस्से की सर्वे कमिश्नर की कार्यवाही की मांग की गई है। पिछली सुनवाई के दौरान प्रतिवादी अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने इन प्रार्थना पत्रों में आपत्ति दाखिल की थी।

विज्ञापन


उधर, सिविल जज सीनियर जज फास्ट ट्रैक कोर्ट महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में किरन सिंह के मामले में 17 फरवरी की तिथि नियत कर दी गई। वहीं हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्त की तरफ से दाखिल वाद में 13 फरवरी की तिथि नियत कर दी गई।

विज्ञापन

ज्ञानवापी के सात मामलों की सुनवाई कल

ज्ञानवापी से जुड़े सात मुकदमों को एक ही अदालत में सुनने की मांग को लेकर दाखिल अर्जी में पिछली तिथि पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 24 जनवरी की तिथि तय की है। श्रृंगार गौरी के नियमित-पूजन की मांग करने वाली चार वादिनी की ओर से यह अर्जी दाखिल की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed