{"_id":"655b3ac4ebf212d32a053945","slug":"gyanvapi-case-district-judge-postponed-hearing-in-case-of-handing-over-vyas-ji-basement-to-dm-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi Case: व्यास जी के तहखाने को डीएम के सुपुर्दगी में देने के मामले में सुनवाई टली, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi Case: व्यास जी के तहखाने को डीएम के सुपुर्दगी में देने के मामले में सुनवाई टली, यह है वजह
Mon, 20 Nov 2023 04:24 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 20 Nov 2023 04:24 PM IST
सार
ज्ञानवापी स्थित व्यास जी की गद्दी डीएम को सुपुर्दगी के मामले में सुनवाई को एक दिन के लिए टाल दिया गया है। अब इस मामले में सुनवाई 21 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
वाराणसी कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला जज की अदालत में ज्ञानवापी स्थित व्यास जी की गद्दी डीएम को सुपुर्दगी के मामले में सुनवाई एक अधिवक्ता आतुल गोस्वामी के निधन के कारण टल गई है।
विज्ञापन
अब 21 नवंबर को इस मामले में अगली सुनवाई होगी। इस बीच इस ममले में विश्वनाथ मंदिर मामले के वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी के. पक्षकार बनने के आवेदन पर शैलेन्द्र पाठक ने आपत्ति कोर्ट में दाखिल की है।
विज्ञापन
जानकारी के लिए बता दें कि शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास ने बीते 25 सितंबर को ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यासजी का तहखाना जिलाधिकारी को सौंपने के लिए सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में वाद दाखिल किया था। वाद में कहा गया है कि व्यासजी का तहखाना वर्षों से उनके परिवार के कब्जे में रहा।
विज्ञापन
वर्ष 1993 के बाद प्रदेश सरकार के आदेश से तहखाने की ओर बैरिकेडिंग कर दी गई। वर्तमान में नंदीजी के सामने स्थित व्यासजी के तहखाने का दरवाजा खुला हुआ है। ऐसी परिस्थिति में अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी तहखाने पर कब्जा कर सकती है। इसलिए व्यासजी का तहखाना डीएम की सुपुर्दगी में दे दिया जाए।