फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi campus divided into four blocks: vehicles of officials running since morning, waiting for SC hearing

चार ब्लॉक में बांटा गया ज्ञानवापी परिसर: सुबह से ही दौड़ती रही अधिकारियों की गाड़ियां, SC की सुनवाई का इंतजार

Fri, 04 Aug 2023 02:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 04 Aug 2023 02:07 PM IST
सार

शुक्रवार को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी है। इधर, एएसआई टीम ने ज्ञानवापी क्षेत्र को चार भागों में बांटने के बाद सर्वे शुरु किया। शासन के द्वारा पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। सर्वे टीम सबसे ज्यादे ज्ञानवापी के पश्चिमी दीवार की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

विज्ञापन
Gyanvapi campus divided into four blocks: vehicles of officials running since morning, waiting for SC hearing
चार ब्लॉक में बांटा गया ज्ञानवापी परिसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी परिसर में एक तरफ जहां सुबह से सर्वे चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी है। एएसआई के सर्वेक्षण को लेकर उत्तर प्रदेश ही नहीं देश की राजधानी दिल्ली के भी नजरें इस मामले पर टिकी हैं। एक तरफ शुक्रवार की सुबह से ही ज्ञानवापी परिसर के अंदर एएसआई की टीम परिसर को चार भागों में बांट कर स्क्रीनिंग करने में जुटी हुई है तो दूसरी ओर मसाजिद कमेटी के लोग इस सर्वे को रुकवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Survey: सर्वे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम,विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार के पास चप्पे-चप्पे पर फोर्स
विज्ञापन

शुक्रवार को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी है। इधर, एएसआई टीम ने ज्ञानवापी क्षेत्र को चार भागों में बांटने के बाद सर्वे शुरु किया। शासन के द्वारा पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। सर्वे टीम सबसे ज्यादे ज्ञानवापी के पश्चिमी दीवार की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मैदागिन से लगायत गोदौलिया तक बैरकेडिंग कर पूरे क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। केवल पैदल राहगीर और दर्शनार्थियों को ही काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने दियावजा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानवापी की ओर सुबह से ही दौड़ती रही अधिकारियों की गाड़ियां
ज्ञानवापी परिसर के सर्वे को लेकर शुक्रवार सुबह से ही गहमा गहमी बनी हुई थी। एएसआई ने 8:00 बजे के करीब सर्वे शुरु किया। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए सुबह से ही पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन समेत शायन प्रशासन के अधिकारियों की गाड़िया विश्वनाथ मंदिर की ओर दौड़ रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed