फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi ASI survey will start from 7 am high alert in varanasi social media monitoring

Gyanvapi Survey : ASI थोड़ी देर में शुरू करेगा सर्वे, वाराणसी में हाई अलर्ट, सोशल मीडिया पर नजर

Fri, 04 Aug 2023 06:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Aug 2023 06:50 AM IST
सार

ज्ञानवापी में सर्वे के मद्देनजर जिले की पुलिस और प्रशासनिक महकमा हाई अलर्ट पर है। सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है। एएसआई की टीम वाराणसी पहुंच चुकी है। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने कहा कि सर्वे में किसी तरह का व्यवधान नहीं आएगा। 

विज्ञापन
Gyanvapi ASI survey will start from 7 am high alert in varanasi social media monitoring
ज्ञानवापी परिसर के बाहर तैनात कमांडों - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के ज्ञानवापी स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य हिस्से का सर्वे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम शुक्रवार की सुबह सात बजे से फिर शुरू करेगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही जिला व पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को एएसआई के सहयोग और सुरक्षा की जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


ज्ञानवापी में सर्वे के मद्देनजर जिले की पुलिस और प्रशासनिक महकमा हाई अलर्ट पर है। सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा कि अदालत के आदेश का पालन कराया जाएगा। एएसआई टीम का सर्वे में हर तरह का सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट के फैसले के बाद ज्ञानवापी पहुंचीं किन्नर महामंडलेश्वर, बोलीं- अब मेरे बाबा ज्यादा दूर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद एएसआई की टीम ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क साधा है। एएसआई की टीम वाराणसी पहुंच चुकी है। टीम में आगरा, लखनऊ, दिल्ली, प्रयागराज, पटना सहित कई शहरों के विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं। यह टीम सुबह सात बजे से ही सर्वे में जुट जाएगी।

इसी सिलसिले में पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने गुरुवार को ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। पुलिस आयुक्त ने करीब तीन घंटे तक सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने की रणनीति बनाई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सर्वे में किसी तरह का व्यवधान नहीं आएगा। हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। ज्ञानवापी के आसपास सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहेंगे।

10 दिन रुका रहा सर्वे का काम

Gyanvapi ASI survey will start from 7 am high alert in varanasi social media monitoring
ज्ञानवापी - फोटो : AMAR UJALA

एएसआई की 43 सदस्यीय टीम ने 24 जुलाई की सुबह सात बजे से ज्ञानवापी में लगभग साढ़े पांच घंटे तक सर्वे किया था। दोपहर लगभग 12:30 बजे सर्वे पर रोक लगाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानकारी हुई तो काम रोक दिया गया। उस दिन से अब तक 10 दिन सुप्रीम कोर्ट और फिर इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश से ज्ञानवापी में सर्वे का काम रुका रहा। अब शुक्रवार से सर्वे शुरू होगा।

चार अगस्त तक एएसआई को देनी थी रिपोर्ट

Gyanvapi ASI survey will start from 7 am high alert in varanasi social media monitoring
ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला

जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने ज्ञानवापी की मौजूदा संरचना को नुकसान पहुंचाए बगैर एएसआई को सर्वे का आदेश देकर चार अगस्त तक रिपोर्ट देने को कहा था। एएसआई को सर्वे कर बताना था कि क्या मंदिर को ध्वस्त कर उसके ढांचा के ऊपर मस्जिद बनाई गई है, लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट चला गया। अब हाईकोर्ट ने सर्वे पर मुहर लगाई है। मामले की सुनवाई शुक्रवार को भी जिला जज की अदालत में होनी है।

जिला अदालत का आदेश बरकरार

मां श्रृंगार गौरी मुकदमे की वादिनी सीता साहू, रेखा पाठक, मंजू व्यास और लक्ष्मी देवी के प्रार्थना पत्र पर बीते 21 जुलाई को जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने ज्ञानवापी में सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य हिस्से के सर्वे का आदेश एएसआई को दिया था। जिला जज की अदालत ने कहा था कि सर्वे रिपोर्ट चार अगस्त तक अदालत में पेश की जाए। इसी तिथि में अगली सुनवाई होगी। जिला जज की अदालत के आदेश के खिलाफ अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की अपील पर 24 जुलाई की दोपहर से सुप्रीम कोर्ट और फिर हाईकोर्ट के आदेश से अब तक सर्वे का काम रुका हुआ था। गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न्याय हित में ज्ञानवापी के वैज्ञानिक सर्वे को जरूरी बताया और एएसआई को सर्वे को जारी रखने का आदेश दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed