फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi ASI Survey Started After gap of two days after varanasi court gave 28 days time

Gyanvapi Survey: दो दिन के अंतराल के बाद ज्ञानवापी में फिर शुरू हुआ सर्वे, एएसआई को 28 दिन का समय मिला

Sat, 09 Sep 2023 11:47 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Sep 2023 11:47 AM IST
सार

Gyanvapi Survey: अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के विरोध के कारण ज्ञानवापी में दो दिन तक एएसआई सर्वे नहीं कर सका। जिला जज की अदालत के आदेश के बाद शनिवार से ज्ञानवापी में सर्वे का काम फिर शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Gyanvapi ASI Survey Started After gap of two days after varanasi court gave 28 days time
ज्ञानवापी पहुंची एएसआई की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के ज्ञानवापी में शनिवार को भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) की टीम के सर्वे का 35वां दिन है। त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच टीम परिसर में ऐतिहासिक संभावनाएं तलाश करने टीम उतरी है। एएसआई की टीम ज्ञानवापी में अब तक हुए सर्वे की रिपोर्ट तैयार करेगी। अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के विरोध के कारण ज्ञानवापी में दो दिन तक एएसआई सर्वे नहीं कर सका। जिला जज की अदालत के आदेश के बाद शनिवार से ज्ञानवापी में सर्वे का काम फिर शुरू हो गया है। मसाजिद कमेटी भी एएसआई का सहयोग कर रही है।

विज्ञापन


वजूस्थल को छोड़कर संपूर्ण परिसर के सर्वे में जुटी टीम अब तक 34 दिन में लगभग 250 घंटे का सर्वे पूरा कर चुकी है। सर्वे में वाराणसी, पटना, कानपुर, दिल्ली और हैदराबाद की टीमें शामिल हैं। वैज्ञानिक रूप से संरचनाओं की जांच करने के लिए कार्यशील फर्श के स्तर से ऊपर के मलबे आदि की सफाई जारी है।

विज्ञापन

छह अक्टूबर तक सर्वे पूरा कर रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश 

ज्ञानवापी में सर्वे के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को चार सप्ताह का अतिरिक्त समय मिल गया है। अब छह अक्तूबर 2023 तक सर्वे करके रिपोर्ट अदालत में दाखिल करनी है। एएसआई ने सर्वे की समय सीमा आठ सप्ताह आगे बढ़ाने की अर्जी दी थी, लेकिन जिला जज की अदालत ने चार सप्ताह ही आगे बढ़ाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एएसआई ने कहा- मलबे से सर्वे में आ रही दिक्कत, मसाजिद कमेटी बोली- अदालत के आदेश का उल्लंघन

चार अगस्त से चल रहा एएसआई सर्वे

जिला जज की अदालत ने 21 जुलाई 2023 को सील वजूखाने को छोड़कर ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का आदेश दिया था। 24 जुलाई को एएसआई ने सर्वे शुरू किया तो अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे पर रोक लगाया और मसाजिद कमेटी को इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने का आदेश दिया। कमेटी की तरफ से इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके सर्वे पर रोक लगाने की मांग रखी गई, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया।

हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने जिला जज के आदेश को बरकरार रखा। लिहाजा, चार अगस्त से ज्ञानवापी का सर्वे दोबारा शुरू हो गया। 15 अगस्त को सर्वे बंद रहा। सात और 8 सितंबर को  मसाजिद कमेटी के विरोध के कारण सर्वे नहीं हो सका। शुक्रवार को अदालत का आदेश आया। इसके बाद शनिवार सुबह नौ बजे से एएसआई टीम ने फिर से सर्वे शुरू किया। जो साक्ष्य मिल रहे हैं, उसे एएसआई की टीम सुरक्षित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed