फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi ASI Survey Live Today is the 17th day of survey in Gyanvapi, read - full timeline of the case

Gyanvapi: ज्ञानवापी में सर्वे का 17वां दिन पूरा,अगले हफ्ते GPR तकनीक की ली जाएगी मदद, अब तक क्या-क्या हुआ

Sun, 20 Aug 2023 06:39 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 20 Aug 2023 06:39 PM IST
सार

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में एएसआई की टीम ने रविवार को 17वें दिन सर्वे किया। अब तक टीम को कई अहम साक्ष्य मिले जिनकी रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। दीवारों और गुंबद में मिली कलाकृतियों से उनके काल और समय का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Gyanvapi ASI Survey Live Today is the 17th day of survey in Gyanvapi, read - full timeline of the case
ज्ञानवापी में एएसआई सर्वे जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने रविवार को 17वें दिन सर्वे किया। सुबह 8:15 बजे से शाम पांच बजे तक सर्वे टीम और दोनों पक्षकार ज्ञानवापी परिसर में मौजूद रहे। अगले सप्ताह तक आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों की टीम भी आ सकती है। आईआईटी की टीम ही जीपीआर तकनीक से सर्वे को आगे बढ़ाएगी। 16 दिनों में टीम ने लगभग 98 घंटे का सर्वे कर लिया है। जिसमें टीम का हाथ कई अहम साक्ष्य लगे हैं।  इन 98 घंटों में टीम को कई अहम साक्ष्य मिले जिनकी रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: रोपवे के सफर को लेकर आई अच्छी खबर, जानिए कब हो सकता है उद्घाटन, क्या होंगी सुविधाएं?
विज्ञापन


दीवारों और गुंबद में मिली कलाकृतियों से उनके काल और समय का पता लगाया जा रहा है। सर्वे के मद्देनजर वाराणसी में केंद्रीय सुरक्षा बल, पैरामिलिट्री और एनएसजी और एटीएस समेत कमिश्नरेट पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं।एएसआई की टीम चार भागों में बंटकर सर्वे का काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Gyanvapi ASI Survey Live Today is the 17th day of survey in Gyanvapi, read - full timeline of the case
ज्ञानवापी पहुंची सर्वे की टीम - फोटो : अमर उजाला
एएसआई की टीम मशीनों से निर्माणों की जांच कर रही है। इसके साथ ही विशेषज्ञ अपनी जांच से कलाकृति और निर्माण शैली आदि पर अध्ययन भी कर रही है।  जिला जज की अदालत ने सभी पक्ष और अधिकारियों को इस मामले में बयानबाजी व टिप्पणी नहीं करने का आदेश दिया है।

अब तक क्या-क्या हुआ ?
  • 21 जुलाई को वाराणसी कोर्ट ने एएसआई की टीम को सर्वे करके चार अगस्त को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा।
  • 24 जुलाई को टीम सर्वे करने परिसर पहुंची और सर्वे हुआ। लेकिन मुस्लिम पक्ष रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। 
  • सुप्रीम कोर्ट ने 26 जुलाई की शाम तक सर्वे पर रोक लगाते हुए हाईकोर्ट जाने को कहा।
  • 25 से 27 जुलाई तक मुस्लिम पक्ष की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
  • 3 अगस्त को हाईकोर्ट ने अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा, 'न्यायहित में सर्वे जरूरी है। 
  • फिर तीन अगस्त को इस आदेश के खिलाफ मसाजिद कमेटी सुप्रीम कोर्ट गया। चार अगस्त को मुस्लिम पक्ष की अपील खारिज हो गई। 
  • तब से अब तक ज्ञानवापी का सर्वे जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed