फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi ASI Survey 37th day masajid committee report to be presented in court on 6 October

Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी में 37वें दिन एएसआई का सर्वे पूरा, छह अक्तूबर को कोर्ट में पेश करनी है रिपोर्ट

Mon, 11 Sep 2023 06:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Sep 2023 06:22 PM IST
सार

ज्ञानवापी में सोमवार को भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) की टीम के सर्वे का 37वां दिन है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। 

विज्ञापन
Gyanvapi ASI Survey 37th day masajid committee report to be presented in court on 6 October
ज्ञानवापी पहुंची एएसआई की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के ज्ञानवापी में सोमवार को भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) की टीम ने सर्वे का 37वां दिन पूरा किया। त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच टीम परिसर में ऐतिहासिक संभावनाएं तलाश करने टीम उतरी थी। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। एएसआई की टीम ज्ञानवापी में अब तक हुए सर्वे की रिपोर्ट तैयार करेगी।

विज्ञापन


जिला जज की अदालत के आदेश के बाद शनिवार से ज्ञानवापी में सर्वे का काम फिर शुरू हो गया है। मसाजिद कमेटी भी एएसआई का सहयोग कर रही है। एएसआई की टीम सोमवार सुबह नौ बजे ज्ञानवापी परिसर में शामिल हुई। दोपहर में लंच ब्रेक और नमाज के लिए सर्वे की प्रकिया को रोका गया। शाम पांच बजे टीम ज्ञानवापी से बाहर निकली
विज्ञापन


वजूस्थल को छोड़कर संपूर्ण परिसर के सर्वे में जुटी टीम अब तक 36 दिन में लगभग 350 घंटे का सर्वे पूरा कर चुकी है। सर्वे में वाराणसी, पटना, कानपुर, दिल्ली और हैदराबाद की टीमें शामिल हैं। वैज्ञानिक रूप से संरचनाओं की जांच करने के लिए कार्यशील फर्श के स्तर से ऊपर के मलबे आदि की सफाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई को छह अक्तूबर तक सर्वे कर रिपोर्ट अदालत में दाखिल करनी है।  जिला जज की अदालत ने सभी पक्ष और अधिकारियों को इस मामले में बयानबाजी और टिप्पणी नहीं करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed