{"_id":"686e617bd0029698750ad9ec","slug":"guru-purnima-2025-jagadguru-balacharya-will-give-initiation-to-151-muslims-in-varanasi-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा पर 151 मुस्लिमों को दीक्षा देंगे जगद्गुरु बालकाचार्य, 11 को शुरू होगी कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा पर 151 मुस्लिमों को दीक्षा देंगे जगद्गुरु बालकाचार्य, 11 को शुरू होगी कथा
Wed, 09 Jul 2025 06:03 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 09 Jul 2025 06:03 PM IST
सार
Guru Purnima 2025: 10 जुलाई को सुबह बजे से गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन 151 मुस्लिमों का महादीक्षा संस्कार होगा।
विज्ञापन
Guru Purnima 2025
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पातालपुरी सनातन धर्म रक्षा परिषद और रामपंथ की ओर से गुरुपूर्णिमा महोत्सव पर 151 मुसलमानों को जगद्गुरु बालकाचार्य दीक्षा देंगे। पातालपुरी मठ नरहरपुरा में गुरु पूर्णिमा पर महादीक्षा संस्कार और नौ दिवसीय श्रीरामकथा का आयोजन भी किया जा रहा है। कथा 11 जुलाई को शुरू होगी। जगद्गुरु बालकाचार्य प्रवचन करेंगे।
विज्ञापन
ये जानकारी स्वयं जगद्गुरु बालकाचार्य ने मंगलवार को पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को सुबह बजे से गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन 151 मुस्लिमों का महादीक्षा संस्कार होगा। उन्होंने कहा कि राम के नाम पर कोई भेद नहीं हो सकता, इसलिए सभी धर्मों और जातियों के लिए मठ के दरवाजे खुले हैं।
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर मुस्लिम और आदिवासी समाज के लोग भी दीक्षा लेंगे। इससे पहले नौ जुलाई को रामायण पाठ होगा। 11 से 18 जुलाई तक रोज शाम पांच से रात नौ बजे तक श्रीरामकथा होगी। 19 जुलाई को विशाल भंडारा होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नौ दिनों तक भगवान राम की चर्चा के बहाने दुनिया भर को संदेश भेजा जाएगा कि सभी देशों में रामनीति लागू की जाए। पीस कैबिनेट को युद्धरत राष्ट्रों में भेजकर शांति का प्रयास किया जाएगा। जगद्गुरु ने बताया कि दीक्षा और शिक्षा में गुरु की और शिष्य की जाति-धर्म नहीं देखा जाता है।