{"_id":"59a3e25f4f1c1bf5748b4580","slug":"gurmeet-ram-rahim-the-sage-of-varanasi-said-violence-closed-in-the-name-of-religion","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरमीत राम रहीम पर भड़के काशी के संत, कहा- संत समाज को किया कलंकित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरमीत राम रहीम पर भड़के काशी के संत, कहा- संत समाज को किया कलंकित
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 29 Aug 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
राजेंद्र प्रसाद घाट पर प्रदर्शन करते काशी के संत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी के साथ बलात्कार मामले में 10 साल की सजा पाने वाले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ वाराणसी में साधुओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। काशी के संतों ने कहा कि धर्म के नाम पर हिंसा और व्यापार बंद होना चाहिए।
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को संत समाज से बहिष्कृत करने के लिए सोमवार को वैष्णव विरक्त संत समाज ने आवाज उठाई। बुलानाला में हुई संत समाज की बैठक में अखाड़ा परिषद से मांग की गई कि ऐसे संतों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए, ताकि संत समाज को कलंकित होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
पातालपुरी पीठाधीश्वर बालक दास महाराज ने कहा कि बाबा राम रहीम, आसाराम बापू जैसे संतों की वजह से संत समाज की गरिमा और सनातन संस्कृति पर चोट पहुंच रही है।
विज्ञापन
उन्होंने अखाड़ा परिषद से आग्रह किया कि वह ऐसे संतों की सूची तैयार कराकर उन्हें संत समाज से अलग करने की घोषणा करे। इस मौके पर महंत राम निरंजन दास, कौशल किशोर दास, सर्वेश्वर शरणदास, सियाराम दास, श्रवण दास, अवध बिहारी दास, करतलिया बाबा, राम अभिलाष दास, रामपिरिया दास, मुक्ति दास, संत नागार्जुन दास, आचार्य अवध किशोर दास, विजय राम दास, रामलोचन दास, अनिल शास्त्री और आशीष व्यास आदि मौजूद थे।