{"_id":"5ee270f78ebc3e42c701e4e7","slug":"gupt-period-vishnu-s-statue-and-shivling-found-in-excavation","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदाई में गुप्तकालीन विष्णु की प्रतिमा और शिवलिंग मिला, चंदौली के माटी गांव में चल रही है खुदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदाई में गुप्तकालीन विष्णु की प्रतिमा और शिवलिंग मिला, चंदौली के माटी गांव में चल रही है खुदाई
Thu, 11 Jun 2020 11:29 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
पुरातत्व विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले की सदर कोतवाली के माटी गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पुरातत्व विभाग बीएचयू की टीम खुदाई करा रही है। बृहस्पतिवार को खुदाई के दौरान वहां गुप्तकालीन भगवान श्रीविष्णु की खंडित प्रतिमा और एक शिवलिंग मिला। पुरातत्व विभाग के लोगों ने बताया कि शिव मंदिर में उत्खनन के दौरान गुप्तकालीन परंपरा के अवशेष मिले हैं। खुदाई के दौरान और ऐतिहासिक अवशेष मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के माटी गांव के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पुरातत्व विभाग बीएचयू ने मार्च में खुदाई शुरू कराई थी मगर कोरोना के चलते लाकडाउन के बाद कार्य बंद हो गया था। अनलॉक-वन के बाद पुरातत्व विभाग की ओर से उत्खनन का कार्य मंगलवार से दोबारा शुरू किया गया है। पुरातत्व विभाग की टीम मंदिर परिसर में चार से पांच स्थानों पर खुदाई कर रही है।
विज्ञापन
टीम के लीडर डॉ. विनय कुमार ने बताया कि उत्खनन के दौरान माटी गांव में गुप्तकालीन ऐतिहासिक परंपरा के अवशेष मिले हैं। बृहस्पतिवार को बीएचयू पुरातत्व विभाग के अध्यक्ष डॉ ओमकार नाथ सिंह ने भी मंदिर परिसर में खुदाई का जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने टीम में शामिल अधिकारियों को निर्देश दिया कि उत्खनन के दौरान मिले अवशेषों को सुरक्षित रखा जाए । उन्होंने कहा कि खुदाई में जो भी अवशेष मिलेंगे, उसे शोध के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से सितंबर तक खुदाई की अनुमति मिली है। तब तक इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा।