फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gun shot husband wife in azamgarh up

किराये को लेकर मर्डर: मकान मालिक और बेटे ने पति-पत्नी को गोली से उड़ाया, दोनों की मौत

Mon, 25 May 2020 04:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 25 May 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
Gun shot husband wife in azamgarh up
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ शहर के अटलस टैंक (बदरका) मोहल्ले में सोमवार की अलसुबह मकान के किराये को लेकर उपजे विवाद के चलते मकान मालिक और उसके बेटे ने किराएदार दंपति को गोली मार दी। इस दौरान अस्पताल में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से युवक की दुकान बंद चल रही थी। पूरा परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। मकान को किराए को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। तलाशी के दौरान मौके से एक तमंचा और दो कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं। युवक की लाश पोस्टमार्टम को भेज दी है। मकान मालिक और उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



मृतक संजीव सिंह(40) पुत्र भानू प्रताप सिंह अहरौला थाने के असिलाई गांव के निवासी था। घायल साधना सिंह(35) उसकी पत्नी है। दो भाइयों में बड़ा संजीव सिंह बीते छह साल से अधिक समय से शहर में किराये का मकान लेकर परिवार के साथ रहता था। वर्तमान समय में वह शहर के अटलैस टैंक (बदरका) मोहल्ला निवासी के मकान में रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव सिंह शहर के सिविल लाइन मोहल्ले में मोटर पार्ट्स की दुकान चलाता था। लॉकडाउन होने की वजह से उनकी दुकान काफी दिनों से बंद चल रही थी। परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। ऐसे में इकलौता आठ साल का बेटा करीब एक सप्ताह पूर्व अपने गांव चला गया था। संजीव और उनकी पत्नी घर में मौजूद थी।

संजीव सिंह करीब छह महीने का मकान का किराया नहीं दे पाए थे। मकान मालिक बार-बार किराया मांग रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कहासुनी और एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई थी। सोमवार सुबह मकान मालिक और उनके बेटे घर पर पहुंचे। दोनों लोग संजीव से किराये की मांग करने लगे। इस बात पर दोनों के बीच विवाद और कहासुनी होने लगी।

इस दौरान गोली चला दी गई और गोली लगने से संजीव और पत्नी साधना सिंह दोनों घायल हो गए। गोली दोनों के पेट में लगी। मोहल्ले में गोली चलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, लेकिन दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान संजीव की मौत हो गई। वहीं थोड़ी देर बाद पत्नी की बी मौत हो गई। उधर घटना की जानकारी होने पर संजीव के गांव से उनके परिवार और काफी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी गई।

एसपीसिटी पंकज पांडेय ने बताया कि मकान के किराये को लेकर यह विवाद होना पता चला है। आरोपी मकान मालिक और उसका बेटा पुलिस की हिरासत में है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सच का पता लगाने के लिए गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed