फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gun shot firing in varanasi woman  narrowly escaped

वाराणसी: बालू रखने से मना करने पर बंदूक से की फायरिंग, बाल-बाल बची महिला

Tue, 26 May 2020 12:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 26 May 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Gun shot firing in varanasi woman  narrowly escaped
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के कमौली गांव में मंगलवार की सुबह बालू रखने से मना करने पर एक युवक ने पट्टीदारी की महिला पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। संयोग अच्छा था कि रसोई में भोजन बना रही महिला बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन

बंदूक से निकली गोली महिला के ठीक सामने खिड़की में जा लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया और पूछताछ कर रही है। वहीं फायरिंग करने वाला युवक बंदूक के साथ भाग निकला।
विज्ञापन



कमौली गांव निवासी शेरू सिंह के मकान की चहारदीवारी इन दिनों बन रही है। काम कर रहे मजदूर दो दिनों पहले पट्टीदार सुनील सिंह बेकहल के दरवाजे पर लगे हैंडपंप पर पानी लेने गए तो उन्होंने मना कर दिया। मंगलवार की सुबह सुनील सिंह बेकहल का बालू आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील शेरू सिंह के जमीन पर बालू उतरवाने लगे। इस पर शेरू ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। शेरू सिंह का आरोप है कि सुनील अपने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और फायरिंग कर दिया। तब तक सुनील को शेरू के पक्ष के लोगों ने पकड़ लिया, लेकिन खुद को छुड़ा कर वह भाग निकला।

मौके पर पहुंचे चौबेपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने सुनील घर की दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि शेरू की तहरीर के आधार पर सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उसकी तलाश में पुलिस की दो टीम लगाई गई है। सुनील के घर की लाइसेंसी बंदूक का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed