{"_id":"6375278620971953975eee92","slug":"gulabi-meenakari-of-kashi-shining-in-international-trade-fair-in-delhi-cm-yogi-also-reached","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Trade Fair: अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर में चमक बिखेर रही काशी की गुलाबी मीनाकारी, सीएम योगी भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Trade Fair: अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर में चमक बिखेर रही काशी की गुलाबी मीनाकारी, सीएम योगी भी पहुंचे
Wed, 16 Nov 2022 11:40 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:40 PM IST
सार
दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में बनारस के कारीगर भी खरीदारों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। 15 दिवसीय ट्रेड फेयर में बुधवार को सीएम योगी पहुंचे। उन्होंने काशी की गुलाबी मीनाकारी के स्टॉल पर कारीगरों से बातचीत की।
विज्ञापन
इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में बनारस के कारीगर भी खरीदारों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। अपने हुनर और अलग-अलग विधा के जरिये वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों की पहली पसंद बने हैं। काशी के गाय घाट की गुलाबी मीनाकारी हो या काष्ठ कला दोनों अपनी चमक बिखरने में कामयाब है।
विज्ञापन
15 दिवसीय ट्रेड फेयर में बुधवार को सीएम योगी पहुंचे। उन्होंने काशी की गुलाबी मीनाकारी के स्टॉल पर कारीगरों से बातचीत की। डेमो दे रहे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित रमेश कुमार विश्वकर्मा व वैभव विश्वकर्मा से पूछा कि ट्रेड फेयर में आने से क्या-क्या लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
सीएम ने उत्तर प्रदेश के उत्पादों की तस्वीर ट्विटर पर साझा कर कहा है कि ओडीओपी योजना द्वारा प्रदेश के उत्पाद वैश्विक स्तर पर अपनी नई पहचान बना रहे हैं। इन उत्पादों की बढ़ती मांग आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की संकल्पना को आयाम दे रही है।
विज्ञापन
गणेश व मोर की डिमांड सबसे ज्यादा
वैभव विश्वकर्मा को शादियों के सीजन को देख काफी ऑर्डर मिले हैं। सबसे ज्यादा मांग कफलिंग की है। 450 लोगों ने अपनी बुकिंग कराई है। वहीं, 100 पीस गणेश व 250 पीस मोर के भी ऑर्डर मिले हैं।