फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Guinness Book record close reached Sony

गिनीज बुक रिकार्ड के करीब पहुंची सोनी

Sat, 09 Apr 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 09 Apr 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
Guinness Book record close reached Sony
गिनीज बुक रिकार्ड के करीब सोनी।
काशी की कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया ने अपनी मैराथन थिरकन से विश्व रिकॉर्ड बनाने की जहां उम्मीद जगा दी, वहीं उसके हौसले में कोई कमी नहीं आई है। शुक्रवार की सुबह उन्होंने लगातार 87.15 घंटे तक लगातार नृत्य करने के अपने ही पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया। यह रिकॉर्ड उन्होंने 17 नवंबर 2015 को बनाया था। रात एक बजे तक 103 घ्रंटे का पूरा कर विश्व कीर्तिमान के लक्ष्य को हासिल करने की आस पैदा कर दी। वह केरल के त्रिचूर की हेमलता कमंडलु के 123 घंटा 15 मिनट तक लगातार नृत्य करने के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड को तोड़ने के लिए अग्रसर हैं। उधर सौनी का हौसला बढ़ाने के लिए मोहन सराय के माउंट लिट्रा स्कूल परिसर में दिन भर संगीत प्रेमियों, कलाकारों, उद्यमियों और राजनेताओं की भीड़ लगी रही।    
विज्ञापन


सोनी ने गुरुवार की रात 1:55 बजे 35 मिनट का लंबा ब्रेक लिया। रात 2:30 बजे वह मंच पर वापस आई तो  सुबह 6:30 तक नृत्य करती रहीं। इसके बाद 15 मिनट का ब्रेक लेकर वह 6:45 पर वापस आईं और 9:50 पर फिर पांच मिनट का ब्रेक लिया। सुबह 9:55 से 10:50 तक उन्होंने नृत्य के सफर को आगे बढ़ाया। इसी दौरान 9:15 बजे सोनी ने अपने पुराने रिकार्ड को तोड़ने में कामयाबी हासिल की। 10:50 बजे 10 मिट का ब्रेक  लेकर वह 11 बजे वापस आईं तो फिर तीन बजे उन्होंने 15 मिनट आराम किया। इसके बाद शाम 3:15 पर फिर उन्होंने विश्व कीर्तिमान के संघर्ष को आगे बढ़ाया तो 7:15 पर 15 मिनट के लिए रणनीतिक तौर पर अपने गुरुओं से गुफ्तगू की।  7:30 पर मंच पर वह फिर आईं और आठ बजे तक 98 घंटे का सफर तय किया। रात 10 बजे सोनी लगातार सौ घंटे नृत्य करने का रिकार्ड बना लेंगी। 
विज्ञापन


साोनी के विश्व कीर्तिमान के सफर को कामयाब बनाने के लिए काशी में दुआओं का दौर चल पड़ा है। चौक में शुक्रवार को जन दायित्व समिति ने यज्ञ, आहुति देकर उनकी सफलता की कामना की महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मुख्य द्वार पर शिव मंदिर में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने हवन-पूजन कराया। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी ने भी सोनी की हौसला आफजाई की। उन्होंने कहा कि बाबा के आशीर्वाद से काशी की बेटी दुनिया में नाम रौशन करने में कामयाब होगी। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के अलावा सैकड़ों लोगों ने माउंट लिट्रा स्कूल पहुंच कर सोनी का हौसला बढ़ाया। महेंद्र प्रसन्ना ने गंगा तट पर आरती के दौरान शहनाई बजाकर सोनी के विश्व रिकार्ड बनाने के लिए मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed