{"_id":"672b09a468f7828da30732a7","slug":"guards-deployed-at-lalpur-stadium-after-syringe-found-outside-bathroom-in-varanasi-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दूसरे दिन भी स्टेडियम के बाथरूम के बाहर मिलीं सिरिंज, प्रहरी तैनात; अधिकारी ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दूसरे दिन भी स्टेडियम के बाथरूम के बाहर मिलीं सिरिंज, प्रहरी तैनात; अधिकारी ने मांगा जवाब
Wed, 06 Nov 2024 11:46 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 06 Nov 2024 11:46 AM IST
सार
लालपुर स्टेडियम वाराणसी के बाथरूम के बाहर प्रहरी की तैनाती कर दी गई है। ऐसे में अब बाथरूम के अंदर बैग नहीं ले जा सकेंगे। यह व्यवस्था शक्तिवर्धक दवाओं के मिलने के मामले को लेकर की गई है।
विज्ञापन
लालपुर स्टेडियम के बाथरूम के बाहर फेंकीं गईं सिरिंज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के लालपुर स्टेडियम में खेली जा रही 68वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन संयुक्त शिक्षा निदेशक ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। रहने के स्थान और खानपान की मिली शिकायतों का समाधान कराया। इस अवसर पर उनके साथ सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजन सिंह, डॉ. चंद्रमणि सिंह, डॉ. उमेश कुमार सिंह, डॉ. प्रभास कुमार झा मौजूद रहे।
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह ने लालपुर स्टेडियम के बाथरूम में शक्तिवर्धक दवाइयों के मिलने पर संज्ञान लिया। मंगलवार को समिति के सदस्यों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने मंडलीय सचिव और जिला सचिव से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। उनके निर्देश पर माध्यमिक सचिव ने बाथरूम के बाहर प्रहरी नियुक्त कर दिया है। साथ ही खिलाड़ियों को बैग के साथ बाथरूम में जाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
बिना रिकवरी टाइम दिए दोबारा दौड़ाया
मुरादाबाद मंडल की टीम मैनेजर ओमकारी गुर्जर ने बिना रिकवरी टाइम दिए खिलाड़ियों को दोबारा दौड़ाने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने और खिलाड़ी छाया ने मैच ऑफिशियल से कई बार कहा कि उसके दौड़ का सही समय नोट किया जाए, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई। ऊंची कूद के बाद उसे 80 मीटर हर्डल दौड़ में उतार दिया गया।
विज्ञापन