{"_id":"5aabd02c4f1c1bb1758b5c02","slug":"guard-misdeed-with-patient-in-nursing-home-at-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":" नर्सिंग होम में भर्ती मरीज ने गार्ड पर लगाया कुकर्म का आरोप, थाने तक पहुंची बात लेकिन..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम में भर्ती मरीज ने गार्ड पर लगाया कुकर्म का आरोप, थाने तक पहुंची बात लेकिन..
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Fri, 16 Mar 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
परिजनों ने पहले थाने में दी तहरीर, बाद में ली वापस
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नर्सिंग होम में ऑपरेशन के लिए भर्ती किशोर से गार्ड ने शराब के नशे में कुकर्म करने का प्रयास किया। बाद में थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया, जिसके बाद किशोर के परिजनों ने तहरीर वापस ले ली। घटना यूपी के आजमगढ़ की है।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के 17 वर्षीय किशोर को मंगलवार को ऑपरेशन के लिए कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। किशोर के परिजनों ने शनिवार को थाने में पहुंचकर आरोप लगाया कि गुरुवार रात को नर्सिंग होम के गार्ड ने शराब के नशे में किशोर के साथ कुकर्म की कोशिश की।
उन्होंने इस संबंध में गार्ड के खिलाफ थाने में तहरीर दी। उधर अस्पताल के लोगों के मुताबिक गार्ड अत्यधिक नशे में था। इस कारण अपने कमरे का रास्ता भूल गया और मरीज के बेड पर जाकर सो गया।
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन ने थाने में किशोर के परिजनों से गार्ड की गलती मानते हुए क्षमा-याचना की, जिसके बाद परिजनों ने तहरीर वापस ले ली। एसओ दीनानाथ पांडेय ने बताया कि शिकायतकर्ता आए थे, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया। किशोर के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया।