फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gst

जीएसटी में खरीद के साथ अब बिक्री का भी करना होगा मिलान

Sun, 13 Sep 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
gst
वाराणसी। जीएसटी पोर्टल पर अब बिक्री का ब्योरा भी पीडीएफ में उपलब्ध होगा, जिसे रिटर्न भरने से पहले मिलान करना होगा। त्रुटि होने पर सही आंकड़ों को अपने जीएसटीआर-थ्रीबी में भर कर अपलोड कर सकता है। व्यापारियों के अनुसार ऐसा करने का मुख्य कारण पोर्टल और वास्तविक आंकड़ों के अंतर यानी मिसमैच को समाप्त करना है। जिससे व्यापारी को भविष्य में विभाग से नोटिस न जारी हो सकें।
विज्ञापन

शनिवार को कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जीएसटी रिटर्न पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल व राष्ट्रीय सचिव पंकज अरोरा ने बताया कि सभी जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को प्रत्येक माह अपना जीएसटीआर-थ्रीबी भरना होता है। जिसमें कुल खरीद एवं बिक्री के साथ ही इनपुट एवं आउटपुट टैक्स को बताना होता है। जिसके आधार पर व्यापारी पर संगत माह के कर की गणना होती है। अभी तक व्यापारी अपनी खाता बही को देख कर विक्रय की रकम एवं टैक्स भरता था और बिक्री का विवरण जीएसटीआर-वन में प्रत्येक माह की 11 तारीख तक देता था। लेकिन अब ऐसे व्यापारी जो मासिक आधार पर जीएसटीआर-वन भरते हैं उनके जीएसटीआर-थ्रीबी में संगत माह की बिक्री के आंकड़े पीडीएफ के रूप में उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

पूर्वांचल प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने कहाकि जब जीएसटीआर-1 को अपलोड किया जाता है तो पोर्टल पर उपलब्ध टेंपलेट में सभी आंकड़ें दिखने लगते हैं। ज्यादातर व्यापारी उन आंकड़ों का अपनी बही से मिलान करके ही जीएसटीआर-रिटर्न को फाइल करता है। ऐसे में अब अगर पोर्टल त्रुटि करता है तो विभाग का काम है कि अपने पोर्टल को सुधारे न कि व्यापारी पर जिम्मेदारी थोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed