{"_id":"58a7395c4f1c1b931ad84d00","slug":"grp-will-petroling-of-railway-track-due-to-terror-activity","type":"story","status":"publish","title_hn":" आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर जीआरपी करेगी पटरियों की पेट्रोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर जीआरपी करेगी पटरियों की पेट्रोलिंग
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
railway track
- फोटो : demo pic
कानपुर रेल हादसे में आतंकी साजिश सामने आने के बाद जीआरपी सुरक्षा पर खास ध्यान देगी। विधानसभा चुनाव और शिवरात्रि के मद्देनजर शुक्रवार को सीओ जीआरपी अनिल राय ने कैंट रेलवे स्टेशन सहित क्षेत्र के थाने और चौकी प्रभारियों की क्लास ली।
आतंकी घटनाओं को देखते हुए पटरियों की बराबर पेट्रोलिंग का निर्देश दिया गया है। उन्होंने सूचनाएं साझा न करने पर फटकार लगाई। कहा, छोटी-छोटी सूचनाओं को प्रभारी अधिकारियों और आपस में शेयर करें।
साथ ही, यात्री सुविधा के साथ-साथ विशेष सतर्कता का निर्देश दिया। सीओ जीआरपी ने चोरी और छिनैती के लिए संबंधित क्षेत्र के प्रभारियों से जवाब मांगा। प्रभारियों से उनकी समस्या और जरूरत की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव के चलते वीआईपी मूवमेंट बढ़ेगा। सतर्कता को ध्यान में रखते हुए प्रभारी स्वयं उनको रिसीव करें। इसके अलावा शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन के गूलर यार्ड में शंटिंग मेला लगा। इसमें कर्मचारियों को संरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही संरक्षा मानकों की जानकारी दी गई।
चीफ ट्रैफिक मैनेजर रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि यात्री सुरक्षा का संरक्षा से सीधा वास्ता है। रेल कर्मचारियों से कहा कि खुद के साथ-साथ सैकड़ों यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उनके कंधे पर है।