फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GRP picked up two suspects in the case of robbery from supervisor in train.

Varanasi News: ट्रेन में सुपरवाइजर से लूट के मामले में दो संदिग्धों को जीआरपी ने उठाया

Thu, 26 Dec 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
GRP picked up two suspects in the case of robbery from supervisor in train.
ट्रेन में सुपरवाइजर से लूट के मामले में दो संदिग्धों को जीआरपी ने उठाया
विज्ञापन

जीआरपी और क्राइम ब्रांच की टीमें कर रहीं छानबीन, जेल से छूटे लुटेरे गिरोह के अपराधियों से भी पूछताछ

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस से बाल विकास व पुष्टाहार विभाग की सुपरवाइजर से 50 लाख की आभूषण की छिनैती के मामले में जीआरपी की दो टीमें और क्राइम ब्रांच की टीमें मंगलवार को शिवपुर, लोहता पुल, फुलवरिया और कैंट स्टेशन तक छानबीन की। दो संदिग्ध युवकों को जीआरपी ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। लेकिन ठोस साक्ष्य हाथ नहीं लग सका। वहीं, हाल में जेल से छूटे लुटेरे गिरोह के अपराधियों से भी जीआरपी ने पूछताछ की है। उधर, पीड़िता दिन भर जीआरपी थाने में मौजूद रही। उसने आभूषण बरामदगी के लिए गुहार लगाया।

अयोध्या से वाराणसी लौटते समय महमूरगंज के रानीपुर स्थित तक्षशिला अपार्टमेंट में रहने वाली सुषमा शुक्ला की सोमवार की रात चलती ट्रेन से बदमाश हैंड पर्स छीनकर फरार हो गया था। बैग में हीरे, सोने-चांदी के लगभग 50 लाख के आभूषण, मोबाइल और 40 हजार रुपये थे। फुलवरिया में ट्रेन के प्रवेश करते ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सुषमा शुक्ला ने बताया कि वह जवाहर नवोदय विद्यालय अयोध्या की सिल्वर जुबली समारोह में शामिल होने के बाद ट्रेन से घर लौट रही थी। प्लेटफार्म देखने के लिए कोच के गेट पर खड़ी थी, तभी बदमाश पर्स छीनकर फरार हो गया। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सीसी कैमरे और सर्विलांस के सहारे छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article