फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GRP caught a passenger with Rs 42 lakh at Varanasi Cantt station

Varanasi Crime: 40 लाख रुपये से भरा बैग लेकर दून एक्सप्रेस से जा रहा था यात्री, GRP ने पकड़ा; पूछताछ जारी

Wed, 22 Jan 2025 11:29 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 22 Jan 2025 11:29 AM IST
सार

वाराणसी कैंट स्टेशन पर 42 लाख रुपये के साथ एक यात्री पकड़ा गया। जीआरपी और आयकर विभाग यात्री से पूछताछ कर रही है। हालांकि 40 लाख रुपये से संबंधित कोई दस्तावेज यात्री अब तक नहीं दिखा पाया है। 

विज्ञापन
GRP caught a passenger with Rs 42 lakh at Varanasi Cantt station
40 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 9 से मंगलवार की रात जीआरपी ने एक यात्री के पास से 42 लाख रुपये बरामद किए। रुपये से भरे बैग के साथ युवक को हिरासत में लेकर जीआरपी और आयकर विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। बरामद नकदी के बारे में यात्री कोई कागजात नहीं दिखा सका। दून एक्सप्रेस से नकदी भरे बैग को हावड़ा ले जाने की तैयारी थी।

विज्ञापन


जीआरपी सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि आदमपुर स्थित गायघाट निवासी रितेश सेठ चौक के सिद्धि विनायक टंच में कर्मचारी है। नकदी से भरा बैग लेकर वह हावड़ा ले जा रहा था। बरामद नकदी के बारे में कर्मचारी कोई ठोस जवाब नहीं दे सका है। जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत कुमार सिंह ने नकदी को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

चौक के व्यापारियों का हवाला कनेक्शन

अब तक की छानबीन में सामने आया कि हावड़ा और वाराणसी के बीच हवाला का काम तेजी से चल रहा है। आभूषण की रकम पहुंचाने समेत अन्य मदों में रुपये मंगाए भी जाते हैं। चौक का पुराना हवाला कनेक्शन है।

नवंबर माह में 50 लाख पकड़ी गई थी नकदी
कैंट इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि पांच नवंबर 2024 को स्टेशन से 50 लाख नकदी पकड़ी गई थी। हावड़ा निवासी गोविंद पाई को हिरासत में लिया गया था। उस समय वह वाराणसी के सराफा व्यवसायियों से रकम वसूल कर हावड़ा जाने की तैयारी में था। नकदी को इनकम टैक्स ने जब्त कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed