{"_id":"5c30b898bdec225712492ed1","slug":"grp-arrested-five-people-in-train-robbery-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः नए साल पर जश्न मनाने के लिए ट्रेन में डाला डाका, पांच गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासाः नए साल पर जश्न मनाने के लिए ट्रेन में डाला डाका, पांच गिरफ्तार
Sun, 06 Jan 2019 10:05 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Published by: shashikant misra
Updated Sun, 06 Jan 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्त
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-छपरा रेलखंड के रेवती रेलवे स्टेशन के समीप डाउन सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में हुई डकैती मामले का खुलासा शनिवार को हुआ। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनके पास से लूट का माल, नकदी व घटना में प्रयुक्त असलहा बरामद हुआ।
खुलासा होने के बाद यह बात सामने आई कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त पेशेवर बदमाश नहीं थे, उनमें कुछ स्नातक में पढ़ने-लिखने वाले छात्र थे, जो नए साल पर पार्टी करने की तैयारी में थे। इसके लिए पैसे की जरूरत थी, जो उनके पास नहीं था। ऐसे में उन्होंने लूट की योजना बनाई और रेवती रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए और घटना को अंजाम दिया।
लूटकांड में पकड़े गए अभियुक्त 18 से 23 आयु के हैं। इन्हें यह भी नहीं पता कि जिस घटना को उन्होंने अंजाम दिया, वह डकैती की घटना है। जिसमें 10 वर्ष से लेकर आजीवन तक कारवास हो सकता है। वह नए साल के जश्न मनाने की खुशी में पेशेवर अभियुक्त के साथ घटना को अंजाम दे बैठे।
विज्ञापन
गोरखपुर रेंज की जीआरपी एसपी पुष्पांजलि ने बताया कि 29 दिसंबर की रात करीब नौ बजे रेवती रेलवे स्टेशन पर डाउन सारनाथ एक्सप्रेस के एस-11 व 12 बोगी में अज्ञात बदमाश तमंचा, हाकी, डंडा व पंच लेकर चढ़ गए और यात्रियों को आतंकित कर लूटपाट कर फरार हो गए थे।
इस दौरान विरोध कर रहे चार यात्रियों को मारपीट कर जख्मी कर दिया था। घटना की जानकारी होते ही आईजी, एडीजे भी पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद सीओ गोरखपुर श्रीप्रकाश राय के नेतृत्व में गोरखपुर, बस्ती, आनंदनगर, मऊ, गाजीपुर, पडरौना, वाराणसी, बलिया जीआरपी व आरपीएफ के साथ ही सर्विलांस टीम को लगाया गया।

आठ दिन के भीतर ही डकैती का खुलासा
जिसने घटना के आठ दिन के भीतर ही डकैती का खुलासा करते हुए बदमाशों को धर दबोचा। उन्होंने बताया कि पांचों अभियुक्तों को लूट के माल व नकदी के साथ रेवती रेलवे स्टेशन के पश्चिमी क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले रेवती थाना क्षेत्र के भाखर निवासी अनिल साहनी को टीम ने शुक्रवार को एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल व 1300 रुपये नकदी सहित गिरफ्तार किया। अभियुक्त के निशानदेही पर फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली निवासी सोनू यादव उर्फ अरूण यादव को एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल व 1300 रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया।
इसके बाद एक-एक करके रेवती थाना क्षेत्र के देवपुर मठिया निवासी आशुतोष तिवारी को एक मोबाइल, एक लोहे का पंच व 1500 रुपये, रेवती कस्बा निवासी दीपक चौरसिया को एक बैग व 1500 रुपया तथा इसी कस्बा के शिवम चौधरी को एक मोबाइल व 1500 रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से लूट के चार मोबाइल, सात हजार नकदी बरामद की गई।