फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Group marraige ceremony organised in sonbhadra

सामूहिक विवाह समारोहः जयमाल की रस्म देखने को तरसे माता-पिता

Sat, 07 Jul 2018 09:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sat, 07 Jul 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
Group marraige ceremony organised in sonbhadra
पास न होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए यह लोग - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सोनभद्र में शनिवार को 1001 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में किया गया। इस दौरान कई जोड़ो के रिश्तेदार तो शादी समारोह में शामिल नहीं हो सके। वहीं कुछ जोड़ों के माता-पिता भी अपने लाडले का जयमाल नहीं देख सके।
विज्ञापन


चोपन थाना क्षेत्र के सलखन निवासी रोहित की शादी सामूहिक शादी समारोह में हुई है। करीब 11.15 बजे रोहित के पिता राजकुमार कुछ रिश्तेदारों के साथ समारोह स्थल पर पहुंचे लेकिन पास न होने के चलते उन्हें रोक दिया गया। काफी गुहार के बाद जब वे अंदर पहुंचे को उनके बेटे की शादी शांति से हो चुकी थी।
विज्ञापन


इसी तरह पन्नूगंज थाना क्षेत्र के किरहुलिया गांव निवासी रमेश की शादी भी हुई। रमेश के भाई रामप्रवेश और भाभी सोनमति शादी में शामिल नहीं हो सकी। उसके भाई-भाभी उपहार के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। उनके साथ कई रिश्तेदार भी थे लेकिन पास न होने की वजह से वे अंदर नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पन्नूगंज के ही पठका गांव की बबिता की शादी भी उसके जीजा राजेश नहीं जा सके। शादी समारोह में वर व वधू पक्ष के तमाम लोग आए थे। उनके हाथों में उपहार भी था लेकिन वे अंदर नही जा सका।


इस कारण से डायट की चहारदीवारी से ही वे अंदर का नजारा देख तसल्ली कर रहे थे। रिश्तेदारों को इंट्री न मिलने के कारण ही डायट के सामने सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed