फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Groom beaten in dispute of liquor in varanasi

शराब के विवाद में बीचबचाव करना पड़ा भारी, दुल्हन लेकर लौट रहे दूल्हे की हुई पिटाई

Thu, 14 Mar 2019 04:52 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 14 Mar 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
Groom beaten in dispute of liquor in varanasi
दूल्हा (प्रतीकात्मक चित्र)

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दुल्हन की विदाई करा कर लौट रहे दूल्हे की पिटाई कर दी। साथ ही शराब के विवाद में हुई इस मारपीट में दूल्हे का भाई भी घायल हो गया। दूल्हे के भाई ने एक नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन


जिले के चोलापुर थाना के नेहिया गांव से अभिषेक सिंह की बरात फूलपुर गई थी। रात में बरात में शामिल लोग ऑर्केस्ट्रा के दौरान शराब पीने के लिए कई बार किराए पर आए वाहनों को शराब ठेके पर ले गए। इसी बात को लेकर बरातियों और वाहन चालकों के बीच कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक जा पहुंची। दूल्हे अभिषेक सिंह और उसके भाई अभिनव सिंह मौके पर पहुंच कर बीचबचाव करने लगे। इसके बाद दूल्हे और उसके भाई ने वाहन चालकों को फटकार लगाई। इस बात से वाहन चालक दूल्हे और उसके भाई से नाराज हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हा कांस्टेबल तो दूल्हे का भाई है वायुसेना का जवान

बुधवार की सुबह जब दूल्हा और उसका भाई दुल्हन को कार से लेकर घर लौट रहे थे तो रमईपुर मोड़ पर कुछ लोगों ने कार को रोक लिया। नाराज वाहन चालकों के समर्थन में लगभग 40 लोगों ने दूल्हे और उसके भाई पर हमला कर दिया। इस दौरान बारात में शामिल वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी।

जब तक पुलिस पहुंची तब तक हमलावर वहां से भाग निकले। इस मामले को लेकर दूल्हे के भाई अभिनव ने पुवारी कला निवासी सुनील सिंह और 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक दूल्हा अभिषेक सिंह प्रयागराज के हंडिया थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। दूल्हे का भाई अभिनव सिंह वायुसेना का जवान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed