{"_id":"60e5d67d8ebc3e7375213449","slug":"groom-absconded-with-barati-who-is-coming-to-marry-minor-real-sisters-in-varanasi-after-police-came-at-site","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः नाबालिग सगी बहनों से शादी रचाने आ रहा दूल्हा बरात समेत फरार, अधिकारियों के निर्देश पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः नाबालिग सगी बहनों से शादी रचाने आ रहा दूल्हा बरात समेत फरार, अधिकारियों के निर्देश पर पहुंची पुलिस
Wed, 07 Jul 2021 09:59 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 07 Jul 2021 09:59 PM IST
सार
ग्रामीणों के जरिए एनजीओ संचालकों को जब जानकारी हुई कि जिन बहनों की शादी हो रही है वह नाबालिग हैं तो उन्होंने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। अधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवाई। इसकी सूचना जब दूल्हे को मिली तो वह बीच रास्ते में से ही बरात समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव की दो नाबालिग सगी बहनों से शादी रचाने आ रहे युवक के रंग में भंग पड़ गया। पुलिस पहुंचने की सूचना मिलते ही दूल्हा बरात समेत बीच रास्ते से ही फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवाई और दोनों बहनों को नारी निकेतन भेज दिया गया। इस वाकये को लेकर गांव में चर्चाओं का दौर तेज रहा।
विज्ञापन
बुधवार को गांव में दोनों बहनों की बारात आने वाली थी। ग्रामीणों के जरिए एनजीओ संचालकों को जब जानकारी हुई कि जिन बहनों की शादी हो रही है वह नाबालिग हैं तो उन्होंने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। अधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवाई। इसकी सूचना जब दूल्हे को मिली तो वह बीच रास्ते में से ही बरात समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
अधिकारियों के निर्देश पर कपसेठी पुलिस ने दोनों बहनों का बयान लिया और उन्हें नारी निकेतन भेज दिया। कपसेठी पुलिस के अनुसार दोनों बहनों में से कोई भी उक्त युवक के साथ शादी करने के लिए तैयार नहीं थी। बहनों ने बताया कि वह अपने प्रेम जाल में फंसा कर जबरिया शादी करना चाहता था।
विज्ञापन
बैंककर्मी बताकर 80 हजार की धोखाधड़ी
अपने को बैंक कर्मी बताकर जालसाज ने केवाईसी अपडेट के नाम पर 80 हजार की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भोजूबीर निवासी कमल कुमार कश्यप ने बताया की उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। जिसमें जालसाज ने अपने को बैंक कर्मी बताते हुए केवाईसी अपडेट करने की बात कही। उसने ओटीपी पूछा उसके पश्चात उसके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 80 हजार की निकासी कर ली गई। पीड़ित ने कैंट थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया।