फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Grocery trader commits suicide at guest house in Varanasi, sleeping medicines found on the bed

वाराणसीः गेस्ट हाउस में किराना कारोबारी ने की खुदकुशी, बिस्तर पर मिलीं नींद की दवाइयां 

Fri, 25 Mar 2022 10:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Mar 2022 10:14 PM IST
सार

गेस्ट हाउस मैनेजर ने दरवाजा खटखटाया और आईडी प्रूफ की मांग की। बगैर दरवाजा खोले ही पुनीत ने कहा कि खाना खा रहा हूं और खाने के बाद नीचे आकर आईडी देता हूं। 

विज्ञापन
Grocery trader commits suicide at guest house in Varanasi, sleeping medicines found on the bed
किराना कारोबारी पुनीत कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में रामापुरा स्थित गेस्ट हाउस में किराना कारोबारी ने नींद की दवाइयां खाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह गेस्ट हाउस संचालक की सूचना पर पहुंची लक्सा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने होटल के सीसीकैमरे की फुटेज को भी खंगाला।

विज्ञापन


लक्सा थाना अंतर्गत औरंगाबाद निवासी पुनीत कुमार (32 वर्ष) किराना की दुकान चलाता था। बृहस्पतिवार शाम छह बजे रामापुरा स्थित गेस्ट हाउस पहुंचा और चौथे मंजिल पर एक कमरा बुक कराया। कमरे में दाखिल होने के बाद वह बाहर नहीं निकला। रात नौ बजे गेस्ट हाउस मैनेजर ने दरवाजा खटखटाया और आईडी प्रूफ की मांग की।
विज्ञापन


बगैर दरवाजा खोले ही पुनीत ने कहा कि खाना खा रहा हूं और खाने के बाद नीचे आकर आईडी देता हूं। उसके बाद पूरी रात दरवाजा नहीं खोला। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने और कर्मियों के खटखटाने पर कोई आवाज नहीं आने पर शंका वश गेस्ट हाउस मैनेजर ने लक्सा पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदहवाश हाल में परिजन पहुंचे गेस्ट हाउस

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो बेड पर पुनीत मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। बिस्तर पर ढेर सारी नींद की दवाइयां बिखरी पड़ी थीं। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने तुरंत फोरेंसिक टीम बुलवाकर छानबीन कराई। औरंगाबाद में रहने वाले परिजनों को सूचना दी गई तो बदहवाश हाल में परिजन भी गेस्ट हाउस पहुंच गए। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था और किराना की दुकान चलाता था।
 

दो बाइक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत

Grocery trader commits suicide at guest house in Varanasi, sleeping medicines found on the bed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

वाराणसी में ट्रैफिक पुलिस लाइन के समीप फ्लाईओवर पर शुक्रवार को सुबह दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, अधिवक्ता घायल हो गए। कैंट पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कैंट थाना अंतर्गत अर्दली बाजार स्थित डीआईजी कॉलोनी निवासी अशोक बरनवाल (63 वर्ष) सुबह घर से अपने आशापुर स्थित बगीचे को निकले थे। ट्रैफिक पुलिस लाइन के सामने फ्लाईओवर पर चढ़ने वाले थे कि सामने से आ रहे श्रीनगर पहड़िया निवासी चंद्रमा चौहान (62 वर्ष) की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे।

बेसुध हो गए परिजन

आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अशोक बरनवाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं अधिवक्ता चंद्रमा चौहान को भी चोटें आई। पुलिस के अनुसार अशोक बरनवाल खादी ग्रामोद्योग उत्पाद की बिक्री करते थे।

मौत की सूचना मिलते ही पत्नी कृष्णा बरनवाल और बेटे सौरभ, सागर और बेटी सौम्या बेसुध हो गए। वहीं घायल अधिवक्ता चंद्रमा चौहान रोजाना की तरह श्रीनगर पहड़िया स्थित मकान से कचहरी जा रहे थे। वे मूल रूप से गाजीपुर के बहरियाबाद देवदा के निवासी हैं। कैंट इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह के अनुसार अशोक बरनवाल के बेटे सागर ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed