फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Grocery shopkeeper dies during treatment

Varanasi News: इलाज के दौरान किराना दुकानदार की मौत

Wed, 31 Jan 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Grocery shopkeeper dies during treatment
मरदह। थाना क्षेत्र के महाहर धाम गेट के पास सोमवार की देर शाम आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई थी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए थे। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से दो का प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजनों को सूचना दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल किराना दुकानदार उमेश राजभर (30) को मऊ जनपद के जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धोपुर गांव निवासी उमेश राजभर की बद्धोपुर हनुमान मंदिर के पास किराने की दुकान थी। मृतक दुकान का सामान लाने के लिए कासिमाबाद गया था। वापस लौटते समय महाहर धाम गेट के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed