{"_id":"607c92dd8ebc3e246a00057c","slug":"grocery-business-received-shock-business-of-marital-season-affected-city-news-vns585703728","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना कारोबार को झटका, वैवाहिक सीजन का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना कारोबार को झटका, वैवाहिक सीजन का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
कोरोना के चलते किराना सहित खाद्य जिंसों का व्यापार पिछले वर्ष की तरह इस साल भी प्रभावित है। हाल यह है कि 500 करोड़ का वैवाहिक सीजन का पूरा धंधा चौपट होने के कगार पर है। व्यापारियों की पूंजी फंस गई है। आमदनी रह नहीं गई और खर्चे बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में वैवाहिक सीजन कारोबार खत्म होने से किराना व्यापारियों को करारा झटका लगा है।
वाराणसी किराना व्यापार समिति के महामंत्री अशोक कसेरा ने बताया कि अप्रैल और मई माह तक का वैवाहिक सीजन कोरोना की भेंट चढ़ गया। शादी समारोह में अतिथियों की संख्या कम होने के कारण बिक्री रह नहीं गई। विशेश्वरगंज स्थित किराना मंडी और गोला दीनानाथ की मंडी में ग्राहकों का टोटा है। वैवाहिक सीजन में किराना का 500 करोड़ का कारोबार होता है, लेकिन इस बार 5 करोड़ भी नहीं हो पाएगा।
अध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि औसतन एक शादी में कम से कम 50 हजार तक किराना सामानों की खरीदारी होती है। गर्मी के इस सीजन में वाराणसी सहित हर जिले में 20 से 25 हजार शादी होती है। मांगलिक कार्यक्रम आदि ठप होने से किराना कारोबार ठप हो गया है।